जयपुर नगर निगम चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही सभी संभावित पार्षद उम्मीदवार अपने अपने स्थानीय विधायकों और नेताओं के समक्ष अपनी दावेदारी जता रहे हैं | ऐसे में ही वार्ड नंबर 92 में कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद की सबसे प्रबल उम्मीदवार श्रीमती ज्योति सैनी ने अपने पति विजेंद्र सैनी समर्थकों के साथ स्थानीय कांग्रेस विधायक पुष्पेंद्र भारद्वाज के समक्ष दावेदारी पेश की | इस अवसर पर सभी समाज के लोगों ने उन पर भरोसा जताया | कुमावत समाज, सैनी समाज और ब्राह्मण समाज के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय का भी उन्हें भरपूर समर्थन प्राप्त है | पिछले काफी समय से इस वार्ड में विजेंद्र सैनी और श्रीमती ज्योति सैनी जनता के बीच सक्रिय थे| उनके अथक प्रयास से स्थानीय क्षेत्र में सीवरेज का कार्य, रोड निर्माण का कार्य और अन्य कई कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए गए| साथ ही साथ कोरोना महामारी के समय उनके द्वारा समाज के सभी वर्गों को भरपूर सहयोग दिया गया | इस कारण समाज के सभी वर्गों द्वारा उनको खुलकर समर्थन देकर विजय बनाने का आश्वासन दिया है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)