Home Uncategorized विकास बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती के लिए मांगे आवेदन

विकास बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती के लिए मांगे आवेदन

by marmikdhara
0 comment

विकास सौहार्द को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन आवेदन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। जो 23 अप्रैल तक जारी रहेगा। कैंडीडेट्स विकास बैंक की ऑफिशल वेबसाइट vikasbank.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


क्वालिफिकेशन-
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में 50 फ़ीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडीडेट्स को कंप्यूटर का भी नॉलेज होनी चाहिए।


एज लिमिट-
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2021 के अनुसार की जाएगी।


मुख्य तिथि-
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 25 अप्रैल
इंटरव्यू तारीख 1 मई


चयन प्रक्रिया-
इन पदों के लिए कैंडीडेट्स का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न की पूरी जानकारी के लिए विकास बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews