Home Uncategorized लालू प्रसाद यादव को फिलहाल न्यायालय से राहत नहीं

लालू प्रसाद यादव को फिलहाल न्यायालय से राहत नहीं

by marmikdhara
0 comment

झारखंड – लालू प्रसाद यादव को फिलहाल झारखंड उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है बताया जा रहा है कि चारा घोटाले के केस में मिली सजा के संदर्भ में सुनवाई नियति थी | लालू प्रसाद यादव के जमानत आवेदन पत्र पर आज झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई की जानी थी | ऐसे में उनके समर्थक काफी उत्साहित थे | माना जा रहा था कि उच्च न्यायालय से लालू प्रसाद यादव को जमानत दी जा सकती है परंतु न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई 6 हफ्तों के लिए टाल दी है | ऐसे में अब लालू यादव को आगामी 6 हफ्तों का इंतजार करना पड़ेगा | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव की कस्टडी के संदर्भ में रिपोर्ट पेश की जानी थी जिसमें उनकी वास्तविक अभिरक्षा के बारे में बताना था जो रिपोर्ट उच्च न्यायालय में पेश नहीं की जा सकी | इस आधार पर उनके जमानत आवेदन की सुनवाई टाल दी गई है | उनकी ओर से यह प्रमुख दलील थी कि यादव द्वारा लगभग आधी सजा काटी जा चुकी है | ऐसे में उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना उचित है | परंतु इस संदर्भ में वास्तविक रिपोर्ट नहीं पेश किए जाने के कारण सुनवाई आगामी पेशी के लिए टाल दी गई | ऐसे में अब उनके समर्थकों को आज निराशा हाथ लगी है|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews