Home News रीट शिक्षक भर्ती-2018 की प्रतीक्षा सूची जारी करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी करने पर डाॅ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डोटासरा का जताया आभार

रीट शिक्षक भर्ती-2018 की प्रतीक्षा सूची जारी करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी करने पर डाॅ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डोटासरा का जताया आभार

by marmikdhara
0 comment

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने 13 नवम्बर को
शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा को इस सम्बन्ध में लिखा था पत्र
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

जयपुर, 29 नवम्बर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती-2018 में लेवल प्रथम एवं द्वितीय में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार जताया है।

डाॅ. पूनियां ने शिक्षक भर्ती-2018 में लेवल प्रथम एवं द्वितीय में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने के सम्बन्ध में 13 नवम्बर को शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा था।

उल्लेखनीय है कि डाॅ. पूनियां ने 13 नवम्बर को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डोटासरा द्वारा दिनांक 03.09.2020 को किये गये ट्वीट (प्रति संलग्न) की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए कहा कि जिसमें आपने जानकारी दी थी कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को राहत देते हुए शिक्षक भर्ती 2018 लेवल प्रथम व द्वितीय में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने के माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के विरूद्ध सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं की जाकर प्रतीक्षा सूची शीघ्र जारी की जायेगी।

डाॅ. पूनियां ने पत्र में लिखा था कि शिक्षक भर्ती-2018 में लेवल प्रथम एवं द्वितीय में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची आज दिनांक तक जारी नहीं की गई है, कृपया प्रदेश के युवाओं के हितों को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षक भर्ती-2018 की प्रतीक्षा सूची शीघ्रातिशीघ्र जारी कराने का आग्रह किया था।

गौरव शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews