Home News रीट की परीक्षा को लेकर छात्रों में असमंजस।

रीट की परीक्षा को लेकर छात्रों में असमंजस।

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) की तिथि को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है। राजस्थान बोर्ड ने 12 अप्रैल को एक प्रेस नोट जारी कर कहा था कि परीक्षा 20 जून को होगी। इसके बाद ना तो बोर्ड की ओर से कोई जानकारी दी गई और ना ही इसके बारे में कोई जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट की गई है।

राजस्थान में रीट की परीक्षा के लिए कुल आवेदन 16.40 लाख हैं। लेवल वन और टू दोनों में 9लाख63 हजार 183 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। केवल लेवल वन में 3लाख 63हजार 317 और level-2 में 3लाख 63हजार 819 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

वेबसाइट अपडेट ही नहीं है।

राजस्थान रोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष असलम चौबदार ने बताया कि मध्य शिक्षा बोर्ड की ओर से अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर रीट को लेकर कोई सूचना अपडेट नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी भ्रमित हो रहे हैं। 20 जून की तिथि में बदलाव को लेकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का बयान जरूर आया है। सरकार ने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को लाभ देते हुए फॉर्म खोलने की बात कही थी। लेकिन उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

तिथि को लेकर छात्रों में असमंजस।

प्रदेश सरकार में आर्थिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस सामान्य वर्ग के छात्रों को उम्र सीमा में अन्य वर्गों की तरह आरक्षण किया है। इसमें पुरुषों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल जबकि महिला अभ्यर्थी को 10 साल की छूट दी है। इसके साथ ही परीक्षा शुल्क में भी कुछ रियायत का प्रावधान किया है। सरकार के निर्णय के बाद कार्मिक विभाग ने भर्ती एजेंसियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा तिथि 25 अप्रैल को स्थगित कर 20 जून कर दी थी। लेकिन इसके बाद कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews