Home News रिपब्लिक टीवी के सीईओ को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपब्लिक टीवी के सीईओ को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

by marmikdhara
0 comment

मुंबई – हाल ही में रिपब्लिक टीवी नेटवर्क और मुंबई पुलिस के बीच काफी विवाद सामने आए है | कुछ समय पूर्व टीआरपी मामले में मुंबई पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया था | जिसके पश्चात न्यायालय द्वारा उसे जमानत प्रदान की थी | इस मामले में मुंबई पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी | अब मुंबई पुलिस ने आज सुबह रिपब्लिक टीवी के सीईओ को गिरफ्तार कर लिया है | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिपब्लिक के सीईओ द्वारा पुलिस को अनुसंधान में सहयोग किया जा रहा था | इसके बाद गिरफ्तारी की आशंका पर उनके द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका भी फाइल कर दी गई थी जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी थी | परंतु सुनवाई से पहले ही रविवार को सुबह मुंबई पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया | पुलिस की इस कार्यप्रणाली से रिपब्लिक टीवी के सभी कर्मचारियों में रोष है | उनके अनुसार पुलिस द्वारा बिना कागजात के गिरफ्तारी की है और अग्रिम जमानत के आवेदन की सुनवाई से ठीक 1 दिन पहले गिरफ्तार किया जाना पुलिस की नियति पर सवाल पैदा करता है | ऐसे में अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है | अब देखना यह है कि न्यायालय इस मामले में आगे क्या निर्णय देता है|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews