Home News राहुल गांधी ने “आइटम” वाले बयान पर कमलनाथ को फटकारा।

राहुल गांधी ने “आइटम” वाले बयान पर कमलनाथ को फटकारा।

by marmikdhara
0 comment

राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को फटकारा और कहा– “कमलनाथ चाहे मेरी पार्टी के हो लेकिन निजी तौर पर ऐसी भाषा को मैं पसंद नहीं करता और उनका बयान निंदनीय है।”
पूर्व मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने पूछा– कि वह माफी मांगेंगे तो कमलनाथ जी ने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा यह विचार राहुल गांधी जी का है। मैं माफी क्यों मांगू, जब मेरा किसी का अपमान करने का इरादा ही नहीं था। कमलनाथ ने रविवार को डबरा में एक चुनावी सभा के दौरान शिवराज कैबिनेट के मंत्री इमरती देवी को “आइटम” कहा। इस बयान पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने मौन धरना दिया।
हर तरफ विवाद बढ़ने पर कमलनाथ ने आगे बढ़कर कहा कि “आइटम शब्द गलत नहीं है विधायक का नाम याद नहीं आ रहा था इसलिए ऐसा बोल दिया।”
इमरती देवी ने जवाब में कहा—“वो (कमलनाथ) बंगाल का आदमी है, वो महिला का सम्मान क्या जाने? कुर्सी जाने से पागल हो गए हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि कमलनाथ माफी मांगने की बजाय बेतुकी सफाई दे रहे हैं। यह उनके लिए शर्मनाक है। ऐसे बयानों से व्यक्ति के चरित्र का पता चलता है।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews