जयपुर, 27 नवंबर को कोरोना का कहर चरम सीमा पर है। मात्र डेढ़ घंटे में 6 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। पहले पंचायती निकाय और अब शादियों के सीजन के बाद कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। राजस्थान के सबसे बड़े कोविड सेंटर आर यू एच एस (राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस) में महज डेढ़ घंटे के दौरान कोरोनावायरस से संक्रमित 6 मरीजों की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि एक साथ 6 मरीजों की मौत की वजह ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से हुई है। आर यू एच एस के कोविड सेंटर के इंचार्ज डॉ अजीत सिंह दावा करते हैं कि अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने की बात गलत है। ऑक्सीजन पर्याप्त है और सप्लाई सुचारू है। हर स्तर पर प्रेशर की निगरानी हो रही है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)