Home News राजस्थान मे बिपरजॉय का असर आज से दिखना होगा शुरू

राजस्थान मे बिपरजॉय का असर आज से दिखना होगा शुरू

24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

by marmikdhara
0 comment

अरब सागर में बने चक्रवात बिपरजॉय का असर आज शाम से राजस्थान में दिखना शुरू हो जाएगा। इसको लेकर 16 और 17 जून को भारी से अति भारी बारिश का दौर शुरू होगा।बताया जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा असर जोधपुर संभाग में दिखेगा। यहां भारी से अति भारी बारिश (200MM या उससे ज्यादा) की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। राहत और बचाव के लिए SDRF, NDRF की 9 कंपनियां अलग-अलग जिलों में तैनात की गई हैं। जैसलमेर में मनरेगा श्रमिकों को भी 16 और 17 जून को छुट्‌टी पर रहने के आदेश दिए गए हैं। देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग करके तूफान-बारिश से आने वाली आपदा से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की।

आज गुजरात के तट पर टकराएगा

बिपरजॉय तूफान अभी अरब सागर में है और यह गुरुवार शाम तक गुजरात के जखाऊ पोर्ट से आकर टकराएगा, जो गुजरात के ही मांडवी पोर्ट और पाकिस्तान के कराची पोर्ट के बीच है।

इस साइक्लोन के गुजरात तट से टकराने के बाद राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में इसका असर दिखने लगेगा। 16 जून की दोपहर तक ये साइक्लोन डिप्रेशन के रूप में राजस्थान में प्रवेश करेगा, जो 17 जून तक जोधपुर के नजदीक आने तक लो प्रेशर एरिया में तब्दील होकर खत्म हो जाएगा।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम केन्द्र जयपुर ने इस तूफान से जालोर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर और नागौर जिलों में अति भारी बारिश होने की आशंका जताते हुए इन जिलों के लिए 16-17 जून का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां 70KM तक की स्पीड से तूफान आने की भी आशंका जताई जा रही है।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews