राजस्थान के 176 नगर निकायों में 13184 सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
एज लिमिट-
आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से लेकर 40 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
क्वालिफिकेशन-
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। उम्मीदवारों को राज्य के किसी भी नगरीय निकाय केंद्र या राज्य के किसी भी विभाग में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से काम करने का 1 साल का अनुभव होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया-
सफाई कर्मचारी के पद पर चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन समिति में यदि जरूरी समझा तो सफाई कार्य जैसे कि रोड स्वीपिंग, नालों की सफाई आदि का कार्य भी करा सकती है।
आवेदन फीस-
अनारक्षित वर्ग के लिए 600 रुपए, आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपए, दिव्यांग वर्ग के लिए 400 रुपए फीस निर्धारित की गई है।
TRUE FACTS NEWS (TFN NEWS)
www.truefactsnews.in