Home Uncategorized राजस्थान जयपुर से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हुए कोरोना संक्रमित-

राजस्थान जयपुर से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हुए कोरोना संक्रमित-

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इसके चपेट में आ गए हैं। गहलोत ने गुरुवार को खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “कोविड-19 टेस्ट करवाने पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं है‌। और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को ही मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं‌। उन्होंने फरवरी में पहला और मार्च के आखिर में दूसरा डोज लिया था। एक्सपर्ट के मुताबिक वैक्सिंग की दोनों डोज लेने के बाद कोरोना होने का खतरा कम हो जाता है।
बुधवार को ही कोरोना की चपेट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र और झालावाड़ बांरा से सांसद दुष्यंत सिंह भी आ गए हैं। वहीं जयपुर विधायक अशोक लाहोटी और उनका पूरा परिवार भी कोरोना संक्रमित है।
प्रदेश के राजपूत समाज से जुड़े नेता गिरिराज सिंह लोटवाड़ा का गुरुवार को जयपुर के आर यू एच एस अस्पताल में निधन हो गया। लोटवाडा़ लंबे समय तक राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष रहे थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद पिछले दिनों ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews