Home Bollywood रंग लाने लगी है प्रोड्यूसर हैदर काजमी की मेहनत, पटना से 60 किलोमीटर दूर 12 एकड़ में हो रहा फिल्म सिटी का निर्माण-

रंग लाने लगी है प्रोड्यूसर हैदर काजमी की मेहनत, पटना से 60 किलोमीटर दूर 12 एकड़ में हो रहा फिल्म सिटी का निर्माण-

by marmikdhara
0 comment

अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत से धनी बिहार में अब फिल्म सिटी का सपना साकार होने जा रहा है। क्योंकि बिहार की माटी से ही आने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता हैदर काजमी इस दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। हैदर इस फिल्म सिटी का निर्माण कभी लाल आतंक के नाम से मशहूर बिहार के जहानाबाद जिले अली नगर पालिका में करवा रहे हैं। जहां वे खुद अपनी कई फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। उन्होंने अपनी लास्ट फिल्म चुहिया की भी शूटिंग वहां की थी, और तब उन्होंने कहा था कि बिहार में फिल्म का माहौल बनाने के लिए फिल्म सिटी बेहद जरूरी है।
बिहार के तमाम कलाकारों के साथ हैदर भी यहां सिनेमा कल्चर को आगे बढ़ाने और यहां के कलाकारों को एक मौका देने के लिए फिल्म सिटी की जरूरत को महसूस कर रहे थे। लगातार इसकी बातें भी हो रही थी। लेकिन सब ने इसे सरकार के पाले में छोड़ दिया था। मगर हैदर काजमी ने बिहार में फिल्म सिटी की स्थापना को अपनी जीद बनाया। और आज वे जहानाबाद में फिल्म सिटी के निर्माण में लग गए हैं। जो पटना एयरपोर्ट से मात्र 60 किलोमीटर की दूरी पर है।
हैदर काज़मी ने बताया कि अब वह दिन दूर नहीं है जब बिहार में भी मेकर्स आकर फिल्म बनाएंगे। हमने 12 एकड़ एरिया में फिल्म सिटी का निर्माण शुरू कर दिया है। इस कोरोना संकट में जहां रोजगार खत्म हो गया है। वही फिल्म सिटी निर्माण के माध्यम से फिलहाल रोज 10 लोग यहां मेंटेनेंस पर काम भी कर रहे हैं। वहां एक साउंडप्रूफ जनरेटर है। और तकरीबन 100 लोगों के रहने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा अभिनेता और अभिनेत्रियों के लिए दो डेकोरेटेड रूम है। साथ ही वहां पुलिस स्टेशन और हवेली भी है। इस लोकेशन में विलेज हुट्स लोकेशन के साथ नॉर्मल विलेज हाउस और हॉस्पिटल भी हैं। उन्होंने बताया कि वे इस जगह पर कालियां, लड़ाई, बैंडिट शकुंतला और चुड़िया की शूटिंग कर चुके हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews