Home Uncategorized युवाओं ने सेना में भर्ती की मांग को लेकर भरतपुर में निकाली रैली-

युवाओं ने सेना में भर्ती की मांग को लेकर भरतपुर में निकाली रैली-

by marmikdhara
0 comment

SDM को ज्ञापन देकर 10 दिन में सेना भर्ती की तारीख घोषित करवाने की मांग की।
सेना भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं ने गुरुवार को भरतपुर शहर में रैली निकाली। यह रैली सेना की दौड़ की तरह अनुशासित थी। युवा इंडियन आर्मी जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ भर्ती शुरू की जाने की मांग कर रहे हैं। रैली लोहागढ़ स्टेडियम से प्रारंभ हुई और कुम्हेर गेट, कोतवाली, लक्ष्मण मंदिर,चौबुर्जा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। बाद में प्रतीकात्मक धरना दिया गया।
इस रैली में बृज विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भातरा ने कहा कि कई सालों से सेना भर्ती नहीं हुई है। सेना भर्ती 13 अप्रैल को होनी थी। जिसे स्थगित कर दिया गया था।
अन्य भर्तियां भी नहीं निकाली जा रही है। गहलोत सरकार संभाग के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया जा रहा है। लोहागढ़ स्टेडियम में पीने के पानी, लाइट, वॉशरूम की व्यवस्था नहीं है। ट्रैक पर गड्ढे हैं। जिससे सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को परेशानी होती है।
SDM सिटी को युवाओं ने रैली के दौरान ज्ञापन सौंपा। इसमें 10 दिन में सेना भर्ती की तारीख घोषित करवाने और लोहागढ़ स्टेडियम की व्यवस्थाओं को सुधरवाने की मांग की। युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 1 मार्च को बड़ी संख्या में धरना दिया जाएगा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews