Home News मेयर तथा तीन बीजेपी पार्षदों का विवाद ने लिया नया मोड़।

मेयर तथा तीन बीजेपी पार्षदों का विवाद ने लिया नया मोड़।

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, मेयर एवं तीन बीजेपी पार्षदों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आयुक्त से हाथापाई मामले में जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर और तीन बीजेपी पार्षदों के निलंबन के मुद्दे पर सियासी विवाद हो गया है। भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर इस मामले में कांग्रेस सरकार को घेरने का फैसला किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पार्टी की मेयर और तीन पार्षदों के निलंबन के खिलाफ आज शाम 5:00 बजे जयपुर के सभी 250 वार्डों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कल मंगलवार से सभी शहरों में मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए गए हैं।

मेयर और पार्षदों के निलंबन के खिलाफ भाजपा के सभी के खेमों के नेता एकजुट हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर, विधायक अशोक लाहोटी सहित कई नेताओं ने मेयर पार्षदों के निलंबन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

वसुंधरा राजे ने मेयर विवाद को ट्वीट किया।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर मेयर और पार्षदों के निलंबन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। राजे ने ट्वीट किया “लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आए जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर का निलंबन निंदनीय है।”

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बोले– गहलोत सरकार हिटलर शाही पर उतर चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा-जयपुर ग्रेटर में कांग्रेस को हार का इतना मलाल था की शुरू से ही षड्यंत्र रच रही थी। सरकार कभी बजट के मामले में तो कभी कमेटियों के मामले में भेदभाव कर रही थी। निलंबन की कार्रवाई तानाशाही पूर्ण है, गहलोत सरकार हिटलर शाही पर उतर आई है। गैंगरेप की घटनाओं में अपराधी पकड़े नहीं जा रहे हैं, लेकिन यहां सामान्य विवाद को आपराधिक मुद्दे में बदल दिया। इस तरह की घटना में बिना सुनवाई निलंबन करना सरकार की बड़ी भूल है। सरकार राजनीतिक चश्मे से स्थानीय निकायों में दुर्भावना से कार्यवाही कर रही है।

कटारिया ने कहा- सत्ता के नशे में दिख रही है गहलोत सरकार

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने ट्वीट कर गहलोत सरकार को निशाने पर लिया। कटारिया ने लिखा–सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र का गला घोट आ जा रहा है। सत्ता के नशे में दिख रही है कांग्रेस पार्टी। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा बर्ताव जनादेश का अपमान, भाजपा कभी भी यह बर्दाश्त नहीं करेगी। इसका पुरजोर से विरोध किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा– लोकतंत्र बचाने की दुहाई देने वाले गहलोत ने आज उसी की हत्या कर दी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर ट्वीट करके निशाना साधा। शेखावत ने ट्वीट किया– पिछले साल गहलोत साहब लोकतंत्र को बचाने की दुहाई दे रहे थे  और आज उसी लोकतंत्र की हत्या भी कर दी। जयपुर ग्रेटर महापौर और पार्षदों का निलंबन कांग्रेस का फासीवाद है। राजस्थान इस फासीवाद को पनपने नहीं देगा।

उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा–लोकतंत्र की परिभाषा बदलने की कोशिश कर रही कांग्रेस सरकार।

उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा गहलोत सरकार के दमन का मुंहतोड़ जवाब देगी बीजेपी। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (6) में प्रदत्त शक्तियों का दुरुपयोग कर आरोप पत्र जारी करने से पहले ही निलंबन का यह पहला मामला है। कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की दूरी” स्थानीय निकायों”को समाप्त करने के लिए अबोध शस्त्र हाथ में ले रही है जो इन्हीं के लिए मारक सिद्ध होगा।

सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने कहा–भाजपा सड़क से संसद तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

सांगानेर से बीजेपी विधायक और पूर्व मेयर अशोक लाहोटी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा। लाहोटी ने लिखा– राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों का निलंबन अलोकतांत्रिक है। भाजपा सड़क से संसद तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी और उसका मजबूत जवाब भी देगी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews