मशहूर कॉमेडियन और प्लेबैक सिंगर सुगंधा मिश्रा 26 अप्रैल को डॉक्टर संकेत भोसले से जालंधर में शादी करने जा रही हैं। पिछले दिनों सगाई कर चुकी सुगंधा ने इस बात की जानकारी एक बातचीत में दी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी का प्लान भी बताया। उनकी मानें तो वे अपनी शादी में 10 किलो का लहंगा पहनने वाली है।
एक मीडिया से बातचीत में सुगंधा ने बताया कि “मैंने अपनी शादी की ज्यादातर शॉपिंग ऑनलाइन कर ली है। और आपको यकीन नहीं होगा कि मैंने अपने वेडिंग अटायर की तैयारी पिछले साल दिसंबर में शुरू कर दी थी। मैं अपनी शादी की ड्रेस को लेकर बहुत पर्टीकूलर हूं। क्योंकि मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि शादी 20 लोगों की मौजूदगी में हो रही है। मैं हमेशा से अपनी शादी में 10 किलो का लहंगा पहनना चाहती थी। मैं ऑनलाइन भी शादी कर सकती हूं लेकिन लहंगा जरूर पहनूंगी।”
सुगंधा ने बातचीत में अपनी और संकेत की लव स्टोरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि “संकेत ने मुझे बहुत ही कैजुअल और कॉमिक तरीके से प्रपोज किया था। जब हम साथ काम कर रहे थे, तब एक दिन उसने मुझे प्रपोज किया। हमारे आसपास के लोगों ने तो हमें पहले ही कपल मानना शुरू कर दिया था। जब हम साथ बैठे होते थे तो वह वहां से चले जाया करते थे फिर चाहे वह सेट के लोग हो या फिर फ्रेंड्स। हमें इस पर हंसी आती थी।”
बता दे कि सुगंधा और संकेत के लिंकअप की खबरें कुछ समय से आ रही थी। एक इंटरव्यू में सुगंधा ने कहा था हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। और वह जो “मैंने प्यार किया” था डायलॉग है ना कि “दोस्ती की है निभानी पड़ेगी” तो दोस्ती निभा रहे हैं। हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। सुगंधा और डॉक्टर संकेत भोसले “द कपिल शर्मा शो” मैं बतौर आर्टिस्ट नजर आए हैं।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)