Home News मजदूरों की बजाय जेसीबी से कराई तालाब की खुदाई, मनरेगा में धोखाधड़ी का है मामला, BDO ने कराया मामला दर्ज-

मजदूरों की बजाय जेसीबी से कराई तालाब की खुदाई, मनरेगा में धोखाधड़ी का है मामला, BDO ने कराया मामला दर्ज-

by marmikdhara
0 comment

जिले के सुलताना अरिहान ग्राम पंचायत के अमरसर गांव में तालाब की खुदाई जेसीबी से कराने के मामले में बीडीओ ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। बता दें कि सुलताना अरिहान पंचायत के अमरसर गांव में मनरेगा के तहत मॉडल तालाब का कार्य चल रहा है। सरपंच ने मनरेगा स्थल पर मजदूरों की बजाय जेसीबी से खुदाई करवा दी। गांव के ही नरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत कर दी। मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश हुए और जांच में शिकायत को सही पाया गया।
मौके पर गई टीम ने अपनी रिपोर्ट में माना कि मनरेगा के नाम पर लाखों रुपए का फर्जीवाड़े से भुगतान हुआ है। माप पुस्तिका में 1784.28 धन मीटर खुदाई दर्ज कराई गई है। जबकि मौके पर 467.51 धन मीटर ही खुदाई पाई गई। जांच के बाद जिला परिषद सीईओ ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए हैं। इस पर बीडीओ कृष्ण कुमार चावला ने सरपंच कर्मवीर, मनरेगा के तकनीकी सहायक अनिल कुमार, कनिष्ठ सहायक प्रदीप सिंह ढाका, अमरसर निवासी मेट ममता देवी, ग्रामीण विकास अधिकारी भीम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews