Home Uncategorized भारत अमेरिका युद्धाभ्यास में दुनिया के सबसे बड़े दुश्मन कोरोना की हुई एंट्री-

भारत अमेरिका युद्धाभ्यास में दुनिया के सबसे बड़े दुश्मन कोरोना की हुई एंट्री-

by marmikdhara
0 comment

महाजन रेंज में चल रहे भारत-अमेरिका मिलिट्री ड्रिल में अमेरिकी सैनिक कोरोना पॉजिटिव मिला।
बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका के बीच चल रहे मिलिट्री ड्रिल में अमेरिका से आए 240 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को 14 सैनिकों की कोरोना रिपोर्ट आई‌। इसमें एक अमेरिकी सैनिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 13 भारतीय सैनिकों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सेना ने इसकी पुष्टि की है। पॉजिटिव पाए गए अमेरिकी सैनिक को फिलहाल आइसोलेट किया गया है। यह मिलिट्री ड्रिल सोमवार 8 फरवरी से शुरू हुई और 21 फरवरी तक चलेगी।
भारतीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया यह सैनिक अमेरिका से आया है। जांच के दौरान उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। वह पहले से आइसोलेटेड है। किसी दूसरे अमेरिकी या भारतीय सैनिक के संपर्क में नहीं आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस अभ्यास से पहले स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रोटोकॉल पूरी किए जाते हैं। फिर भी कोई पॉजिटिव है, तो उसे अस्पताल में या अलग जगह आइसोलेट करने की व्यवस्था है।
भारत व अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास में 240 अमेरिकी जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें यूएस आर्मी की 3 विंग के पुरुष और महिला सैनिक शामिल है। इन सभी की कोरोना जांच हुई थी। और इसके बाद ही भारत आने की मंजूरी दी गई है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews