Home Uncategorized भाजपा सांसद और हिमाचल के दिग्गज नेता रामस्वरूप शर्मा की दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत-

भाजपा सांसद और हिमाचल के दिग्गज नेता रामस्वरूप शर्मा की दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत-

by marmikdhara
0 comment

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में दिल्ली में मौत हो गई। उनके स्टाफ ने फोन करके सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक वे फंदे से लटके हुए थे और दरवाजा अंदर से बंद था। माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। उधर उनकी मौत की खबर के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। उनके निधन के कारण आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक को भी रद्द कर दिया गया।
रामस्वरूप शर्मा हिमाचल के मंडी से सांसद थे और प्रदेश के दिग्गज नेता भी। रामस्वरूप शर्मा 2019 के आम चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा के निर्वाचित हुए थे।
रामस्वरूप शर्मा को हार्ट की प्रॉब्लम थी। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। हार्ट में चार स्टैंड डाले गए थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी इस बीमारी की वजह से कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। रामस्वरूप खुद तो मोदी का सुदामा बताते थे। उन्होंने मंडी का नाम छोटी काशी के रूप में उभारा। साथ ही वह आरएसएस के सक्रिय सदस्य भी थे।
रामस्वरूप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 को हुआ था। वे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की जोगिंदर नगर संसदीय लोकसभा सीट से सांसद थे। मंडी जिला बीजेपी और बाद में हिमाचल प्रदेश राज्य भाजपा के आयोजन सचिव रहे थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम में उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews