Home News भाजपा के धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा का हुआ निधन-

भाजपा के धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा का हुआ निधन-

by marmikdhara
0 comment

भाजपा के धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा का आज सुबह निधन हो गया। गौतम लाल मीणा को 16 मई को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह कोरोनावायरस संक्रमित थे। जहां उनका एमबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह वेंटिलेटर पर थे। आज सुबह 9 बजे गौतम लाल मीणा का निधन हो गया।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर लाखन पोसवाल ने बताया कि गौतम लाल मीणा को पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उदयपुर के एमबी अस्पताल की सुपरस्पेशलिटी विगं में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। मंगलवार रात गौतम मीणा की तबीयत में थोड़ा सुधार था। लेकिन बुधवार सुबह उनकी दिल की धड़कन अनियंत्रित हो गई और इसके बाद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
गौतम लाल मीणा के निधन के बाद प्रदेश भाजपा में शोक की लहर छा गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इसे जहां अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष समेत प्रदेश भाजपा के आला नेताओं ने भी गौतम लाल के निधन पर शोक जताया है।
बता दे कि राजस्थान में अब तक 4 विधायकों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। गौतम लाल मीणा से पहले भाजपा विधायक किरण महेश्वरी, कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन हो चुका है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews