Home Uncategorized बॉलीवुड में लगातार बढ़ रहे कोरोना में अब एक और सेलिब्रिटी के नाम का इजाफा, सिंगर बप्पी लहरी भी हुए कोरोना पाॅजिटिव-

बॉलीवुड में लगातार बढ़ रहे कोरोना में अब एक और सेलिब्रिटी के नाम का इजाफा, सिंगर बप्पी लहरी भी हुए कोरोना पाॅजिटिव-

by marmikdhara
0 comment

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बप्पी लहरी के संक्रमित होने की सूचना उसकी बेटी रीमा ने एक स्टेटमेंट जारी कर दी है। उसकी फैमिली ने बीते कुछ दिनों में बप्पी लहरी के टच में आए सभी लोगों से अपना कोविड-19 टेस्ट कराने की रिक्वेस्ट की है।
बप्पी लहरी की बेटी रीमा ने स्टेटमेंट में कहा कि “बप्पी दा ने अत्यधिक सावधानी बरती। लेकिन इसके बावजूद उनमें कोविड के लक्षण पाए गए हैं। उन्हें उनकी उम्र के चलते डॉक्टर उद्दाडिया की निगरानी में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वे जल्दी ही ठीक हो कर घर लौट आएंगे। उन्हें हमेशा अपनी दुआओं में रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”
बप्पी लहरी के प्रवक्ता ने भी स्टेटमेंट जारी कर कहा कि “वह भारत और विदेश से अपने प्रशंसकों, दोस्तों और सभी से आशीर्वाद शुभकामनाएं चाहते हैं। बप्पी दा की ओर से हम उनके सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों को स्वस्थ रहने के लिए मैसेज दे रहे हैं, धन्य रहे।”
बता दे कि बॉलीवुड में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटी कोरोना की चपेट में आए हैं। बप्पी लहरी से पहले आमिर खान, आर माधवन, परेश रावल जैसे कई बड़े सेलिब्रिटी कोरोना पाॅजिटिव हो चुके हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews