Home News बेटे ने सनक में की मां की हत्या और पिता, बेटी और बहू को भी किया घायल-

बेटे ने सनक में की मां की हत्या और पिता, बेटी और बहू को भी किया घायल-

by marmikdhara
0 comment

जालौर जिले के झाब थाने में लियादरा गांव में रविवार को दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सनकी बेटे ने लाठी से मां पर वार कर उसकी हत्या कर दी। तथा अपने पिता व पुत्री को भी लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी की बेटी को जोधपुर रैफर किया गया है।
झाब थाना प्रभारी अनु चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के लियादरा गांव निवासी हनुमानराम विश्नोई पुत्र जयरूपा राम विश्नोई मानसिक रूप से बीमार है। लॉकडाउन के चलते उसकी दवाइयां खत्म हो गई थी। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से वह दवाइयां नहीं ले रहा था। जिस पर रविवार को उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। आवेश में आकर पहले उसने पीहर से आई अपनी बेटी रामेश्वरी देवी विश्नोई के सिर पर लाठी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए सांचौर अस्पताल ले गए। इधर पीछे आरोपी अपनी पुत्रवधू के पीछे लाठी लेकर भागा। डर के मारे आरोपी की पुत्रवधू पड़ोस में अपने काका ससुर के घर भागी, आरोपी वहां भी पीछे आ गया। जहां आरोपी ने पिता जयरूपाराम विश्नोई मां भूरी देवी ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने अपने पिता व माता पर भी लाठियों से वार कर घायल कर दिया। जिस पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान आरोपी की मां भूरीदेवी विश्नोई की मौत हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आरोपी की पुत्री रामेश्वरी देवी को जोधपुर रैफर किया गया है। तथा आरोपी के पिता जयरूपाराम विश्नोई का भी उपचार जारी है‌ उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आरोपी घर पर ही मिला। उसे अपनी मां की मौत का जरा भी गम नहीं था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews