बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन(BTSC) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और जनरल मेडिकल ऑफिसर के कुल 6338 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इच्छुक कैंडीडेट्स इन पदों के लिए 24 मई तक btsc.bih.nic.in or pariksha.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित फील्ड में समकक्ष डिग्री, डिप्लोमा, डीएमबी में एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा कैडेट्स को नेशनल मेडिकल काउंसिल या सरकारी अस्पताल में 12 महीने का इंटर्नशिप का अनुभव भी होना जरूरी है।
एज लिमिट
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 37 और अधिकतम आयु 42 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुरू होने की तारीख 4 मई तय की गई है। व आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 मई तक की गई है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए योग्य एवं इच्छुक कैंडीडेट्स का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधा किया जाएगा। चयन के लिए एमबीबीएस के मात्र 60 मार्क्स, पोस्ट ग्रेजुएशन के 15 मार्क्स और अनुभव के 25 अंक जोड़े जाएंगे।
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 250 रूपए
एसटी-एससी/ईबीसी(बिहार राज्य)/महिला(बिहार राज्य)- 50 रूपए
अन्य राज्य के उम्मीदवार पुरुष/ महिला- 200 रूपए
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 24 मई तक ऑफिशल वेबसाइट btsc.bih.nic.in or pariksha.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)