भरतपुर सांसद रंजीता कोली ने सोमवार को नदबई स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद रंजीता कोली के सामने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन गुप्ता ने राज्य सरकार की पोल खोल कर रख दी। बता दें कि मंगलवार को सांसद रंजीता कोली और डॉक्टर पवन गुप्ता की बातचीत का वीडियो जिले में जमकर वायरल किया जा रहा है। राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की इससे खूब किरकिरी हो रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कप्तान सिंह को इस वीडियो की जानकारी हुई तो फौरन स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर पवन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकार की छवि को खराब करने का काम किया है।
बता दे कि सांसद रंजीता कोली नदबई के सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान एक मरीज ने सांसद से कहा कि उनकी कोरोना जांच नही हो रही है। इसके बाद सांसद रंजीता कोली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन गुप्ता से सैंपलिंग के बाबत सवाल किया। डॉ गुप्ता का जवाब था कि राज्य सरकार ने कोरोना जांच की सैंपलिंग कम कर दी है। सांसद रंजीता कोली ने कहा कि सही आंकड़े छिपाई जा रहे हैं। डॉक्टर ने कहा कि जब ज्यादा केस आते हैं, तो बोला जाता है कि सेंपलिंग कम कर दो। सांसद रंजीता कोली ने कहा कि सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। कोरोना वापस फैलेगा तो, इस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा।
डॉक्टर पवन गुप्ता और सांसद रंजीता कोहली की इस बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टर पवन गुप्ता को सरकार की छवि करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)