Home News पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी से लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी तक सभी आपातकाल के समर्थक… जयपुर मेयर बहन सौम्या गुर्जर और पार्षदों के निलंबन की कार्रवाई उसी सोच का परिणाम।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी से लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी तक सभी आपातकाल के समर्थक… जयपुर मेयर बहन सौम्या गुर्जर और पार्षदों के निलंबन की कार्रवाई उसी सोच का परिणाम।

by marmikdhara
0 comment

अलवर सांसद महंत श्री बालक नाथ योगी जी।

जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर और अन्य पार्षदों पर निलंबन की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए अलवर सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार आपातकाल के समय को दोहराना चाहती है।सरकार स्वयं अपने आचरण से गिर रही है उनके मंत्री और नेता स्वयं सरकार की कार्यवाही पर उंगली उठा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अनुशासन प्रिय है और स्त्री के सम्मान की हमेशा रक्षा करती आई है। अलवर सभापति महोदया के लिए भी कभी हमारे पार्टी के किसी कार्यकर्ता ने सीमाओं का उल्लंघन नहीं किया, यद्यपि उनके अनेकों बार अधिकारियों से विवाद सामने आए हैं ।

भारतीय जनता पार्टी हमेशा से लोकतंत्र उसके अधिकारों की रक्षा करने की समर्थक रही है। इसी के तहत अनुशासन में रहकर विरोध प्रदर्शन किए गए और आगे भी किए जाते रहेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने सभी मर्यादाओं को पार करते हुए बहन सौम्या गुर्जर और पार्षदों के निलंबन की कार्यवाही का समर्थन किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी से लेकर अशोक गहलोत जी की कार्यशैली में कोई अंतर नहीं है और कांग्रेस आपातकाल की मानसिकता से बाहर नहीं आ पाई है।

उन्हें विशेष रुप से एक स्त्री के साथ इस तरह का अव्यवहारिक आचरण नहीं अपनाना चाहिए था।
जनता द्वारा चुने गए पार्षदों को अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए आधी रात हटाए जाना न्याय संगत नहीं है।
जयपुर नगर निगम मेयर बहन सौम्या गुर्जर और अन्य तीन पार्षदों को निलंबित करने के लिए राजस्थान सरकार ने 24 घंटे में ही सभी कार्रवाई पूरी कर ली और उन्हें जवाब देने का समय तक नहीं दिया गया।

यह कार्यवाही लोकतंत्र के बिल्कुल विपरीत है और आने वाले समय में राजस्थान की जनता इसका जवाब अवश्य देगी।
आशा है

हमें इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से अवश्य न्याय मिलेगा और कांग्रेस सरकार को अपने इस कृत्य के लिए जयपुर सहित राजस्थान की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

कुमार गौरव शर्मा
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews