Home Uncategorized पुलिस वर्दी का रौब दिखाकर रेस्टोरेंट में मटन-चिकन खाना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी-

पुलिस वर्दी का रौब दिखाकर रेस्टोरेंट में मटन-चिकन खाना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी-

by marmikdhara
0 comment

जोधपुर में शराब के नशे में वर्दी का रौब झाड़ कर ओने पौने दाम पर चिकन खाने का मजा लेना कुछ पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। जोधपुर के कुड़ी क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक की ओर से मिली शिकायत को पुलिस कमिश्नर जोश मोहन ने गंभीरता से लिया। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर उन्होंने शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और 3 कॉन्स्टेबल का तबादला कर दिया।
रेस्टोरेंट्स संचालक ने जोधपुर पुलिस कमिश्नर को लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी फुटेज भी बतौर सबूत शिकायत अर्जी के साथ पुलिस कमिश्नर को सौंपे थे। जांच में इस बात की पुष्टि हो गई थी कि पुलिसकर्मियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया था। इस पर उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल विनोद मीना को निलंबित कर दिया और कॉन्स्टेबल धीरज, करनाराम व राम अवतार का कुड़ी से राजीव गांधी नगर पुलिस थाने में तबादला कर दिया।
बता दे कि शहर के झालामंड स्थित एक चिकन कॉर्नर में पुलिसकर्मियों की दबंगई सामने आई थी। झालामंड स्थित जोधपुर चिकन कॉर्नर के संचालक शेर सिंह भाटी ने बताया कि 17 अप्रैल की रात 10:30 बजे कुड़ी थाने के 6 पुलिसकर्मी रेस्टोरेंट में आए थे। इन लोगों ने स्टाफ को उठाकर खाना खिलाने को कहा। पहले दो पुलिसकर्मी पहुंचे, इसके बाद चार और आ गए। पुलिसकर्मियों ने स्टाफ को खाना नहीं खिलाए जाने पर रेस्टोरेंट बंद कराने की धमकी भी दी। पुलिस कर्मियों ने मटन और चिकन दबाकर खाया। रेस्टोरेंट का बिल 850 रूपए होने पर 500 रूपए दिए‌। तब तक एक पुलिसकर्मी ने कहा कि स्टाफ से पैसे कैसे ले रहा है। आरोप है कि रेस्टोरेंट्स के एक आदमी के मुंह पर पानी भी फेंका था। इसके बाद पुलिस वाले चले गए और बाद में रेस्टोरेंट के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews