Home Uncategorized पिता की मौत के 6 दिन बाद हिना खान की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव-

पिता की मौत के 6 दिन बाद हिना खान की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव-

by marmikdhara
0 comment

पिछले सप्ताह मंगलवार को हिना खान के पिता असलम खान का निधन हो गया था। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ था। लेकिन उस वक्त हिना खान उनके पास नहीं थी। वह कश्मीर में शूटिंग कर रही थी। अब उनके पिता के निधन के 6 दिन बाद सोशल मीडिया पर टीम हिना खान ने शेयर किया है कि हिना खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
हिना खान ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट में लिखा कि “मेरे और मेरे परिवार के लिए इस बेहद मुश्किल और चुनौती भरे वक्त के बीच में कोरोनावायरस से पॉजिटिव हो गई हूं। अपने डॉक्टर्स के निर्देशों का पालन कर रही हूं, और सभी प्रिकॉशन लेते हुए मैंने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया है। मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे अपना टेस्ट कराएं। मुझे आप सब की दुआओं की जरूरत है। सुरक्षित रहें और ध्यान रखें।”
इससे पहले हिना खान ने एक पोस्ट और शेयर करते हुए लिखा था कि “मेरे प्यारे पिता असलम खान 20 अप्रैल 2021 को हम सब को छोड़कर जन्नत में चले गए। इस मुस्लिम समय में मेरे और मेरी फैमिली के साथ खड़े रहने के लिए मैं आप सभी की आभारी हूं। मैं और मेरी फैमिली शोक में डूबे हुए हैं। ऐसे में मेरे सभी सोशल मीडिया अकाउंट अब मेरी टीम भी हैंडल करेगी। और आपको मेरे आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट देती रहेगी। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया।”

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews