Home News पति ने की हैवानियत की हदें पार, पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर तिराहे तक घसीट लाया शव-

पति ने की हैवानियत की हदें पार, पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर तिराहे तक घसीट लाया शव-

by marmikdhara
0 comment

कोटा के रामपुरा थाने के भाटापाडा़ में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की घर पर हत्या की फिर उसका हाथ पकड़ कर उसे घसीट कर तिराहे तक ले आया और फिर जोर जोर से चिल्लाने लगा। उस समय वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन दहशत की वजह से कुछ नहीं बोले। इसके बाद हत्या का आरोपी पैदल ही रामपुरा थाने पहुंच गया और वहां जाकर बोला मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, मुझे गिरफ्तार कर लो।
पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से खून से सनी कुल्हाड़ी देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत उसे गिरफ्तार किया और अफसर जाब्ते के साथ उसके घर की तरफ भागे। उसके घर से पहले ही तिराहे पर पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तिराहे पर लगे कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
डीएसपी रामकल्याण ने बताया कि पिंटू उर्फ सुनील भाटापाडा़ में रहता है। उसकी पत्नी सीमा कुछ दिन से अपने मायके में थी। आरोपी मंगलवार दोपहर ही सीमा को लेकर कोटा आया था। शाम को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों एक दूसरे पर चिल्लाने लगे। इसी दौरान पिंटू ने गुस्से में सीमा पर कुल्हाड़ी से वार करने शुरू कर दिए। उससे सीमा की गर्दन, पेट और पैर सहित कई जगह वार किए।
हत्या करने के बावजूद पिंटू के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। पिंटू पर जैसे पागलपन सवार हो गया था। वह उसके बाद न तो वहां से भागा, न रोया। वह उल्टा पत्नी को मृत अवस्था में ही घर से बाहर लाया। और एक हाथ पकड़कर घसीटता हुआ घर से करीब 20 से 30 कदम दूर तिराहे तक लाया। जिसके बाद सड़क पर शव को छोड़कर खुद रामपुरा कोतवाली थाने पहुंच गया। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि हत्यारा पिंटू अपनी पत्नी को घसीटता हुआ जा रहा है। और उसके हाथ में कुल्हाड़ी है।
घटना की जानकारी मिलने पर सीमा का भाई प्रदीप और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस को बताया कि पिंटू पत्नी के साथ लंबे समय से मारपीट कर रहा था। सीमा उसके बाद पीहर आई थी। जब वापस गई तो यही सूचना उन्हें मिली कि पिंटू ने उसकी हत्या कर दी। पिंटू आदतन अपराधी है। पहले भी वह एक दूसरे मामले में सजा काट कर आया है। पड़ोसियों का कहना है कि उसके घर में काफी देर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। लेकिन वे कुछ नहीं बोले, क्योंकि यह तो रोज का काम था।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपी पिंटू मोहल्ले में अपनी हरकतों की वजह से ही बदनाम है। वह एक मामले में 7 साल की जेल की सजा भी काट चुका है। मंगलवार को हत्या के बाद सीमा का शव घसीटते हुए तिराहे तक ले गया। लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की, तो उसने कुल्हाड़ी दिखाकर धमकी दी, जिसके बाद वो भी पीछे हट गए।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews