Home News न्यू ईयर जश्न पर लगा ब्रेक-

न्यू ईयर जश्न पर लगा ब्रेक-

by marmikdhara
0 comment

नाइट कर्फ्यू में न्यू ईयर जश्न मनाने निकले तो पहुंचेंगे हवालात, जयपुर में आज रात 8:00 बजे से कल सुबह 6:00 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू।
जयपुर शहर में नाइट कर्फ्यू के दौरान न्यू ईयर सेलिब्रेट करना जयपुरवासियों को महंगा पड़ सकता है। ऐसे में सही यही होगा कि आप आज घर पर रहकर ही परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाए। कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए प्रदेश भर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशों के बाद गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत जयपुर में भी आज रात 8:00 बजे से लेकर अगली सुबह 6:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा।
सीएम और गृह विभाग द्वारा दिए गए आदेश की सख्ती से पालना करवाने के लिए जयपुर में 3 शिफ्टों में पुलिस सख्ती से नाकाबंदी करेगी। इनमें दिन में 82 जगहों पर, शाम को 7:00 बजे से 120 जगहों पर और रात को 90 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी।इस दौरान यदि आप जोश और उत्साह में नाइट कर्फ्यू या फिर कोरोनावायरस की गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन करते हुए बाहर सड़कों पर निकले तो आप हवालात पहुंच सकते हैं। और आपकी गाड़ी भी जप्त हो सकती है।
जयपुर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि जयपुर में नाइट कर्फ्यू की सख्ती से पालना करवाई जाएगी।इसके लिए नाकाबंदी के साथ अभय कमांड कंट्रोल सेंटर में पुलिस सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी। सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कुछ विशेष आयोजनों को छोड़कर होटल, पब, रेस्टोरेंट्स, सामुदायिक केंद्र, क्लब व अन्य प्रतिष्ठानों पर सभी प्रकार के आयोजनों पर रोक रहेगी। इसके लिए जयपुर कमिश्नरेट के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में आम जन से भी अपील है कि वह घर में रहकर ही नया साल मनाए। बेवजह बाहर ना निकले। ताकि आपको किसी तरह की कानूनी सख्ती का सामना ना करना पड़े।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews