Home News नौकरी लगवाने के नाम पर युवती को दिया झांसा और किया दुष्कर्म, चाचा भतीजे के खिलाफ हुआ केस दर्ज-

नौकरी लगवाने के नाम पर युवती को दिया झांसा और किया दुष्कर्म, चाचा भतीजे के खिलाफ हुआ केस दर्ज-

by marmikdhara
0 comment

राजधानी जयपुर के हसनपुरा इलाके में 24 साल की युवती से देहशोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने सदर थाने में रविवार देर शाम को मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें एक युवक और उसके चाचा पर दुष्कर्म करने और जुबान बंद रखने के लिए धमकियां देने का आरोप लगाया है। केस की जांच एसीपी सदर को सौंपी गई है। यह मामला हसनपुरा का बताया जा रहा है।
युवती ने FIR में बताया कि वह करीब 3 साल पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए जॉब की तलाश में जयपुर आई थी। यहां पर वह अपने भाई के साथ एक कमरा लेकर रहने लगी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रवि नाम के युवक से हुई। युवती का आरोप है कि रवि ने उससे अच्छी नौकरी लगवाने में मदद करने की बात कही। अपने कमरे के पास ही एक कमरा भी दिलवाया। आपसी मेलजोल बढ़ने पर रवि ने पीड़िता के घर पर आना जाना शुरू कर दिया।

युवती के भाई के नौकरी जाने के बाद आरोपी रवि युवती के घर आता और जबरन गलत संबंध बनाता-

पीड़िता का आरोप है कि उसके भाई के नौकरी पर जाने के बाद रवि कमरे पर आता था। वह जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता के ऐतराज जताने पर वह शादी करने की बात भी कहता था। इस बीच करीब 6 महीने पहले रवि ने अपने रिश्ते में लगने वाले चाचा से भी उसकी मुलाकात कराई। एक दिन मौका पाकर वह रिश्तेदार भी दोपहर के वक्त युवती के घर पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दोनों चाचा भतीजे पर कमरे पर आकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप-
इसके बाद अक्षर दोनों आरोपी चाचा भतीजे कमरे पर आकर युवती से दुष्कर्म करने लगे। इसके बाद अब रवि ने शादी से भी इंकार कर दिया और वे दोनों उसे चुप रहने के लिए धमकाने लगे। मारपीट भी की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों अपने गांव चले गए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि रविवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है। अब पीड़िता के बयान लिए जाएंगे, इसके बाद गहनता से जांच शुरू की जाएगी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews