Home Share Market निवेशकों को रहना चाहिए सावधान : IPO के लिस्टिंग होने के बाद ही IPO निवेश करना चाहिए।

निवेशकों को रहना चाहिए सावधान : IPO के लिस्टिंग होने के बाद ही IPO निवेश करना चाहिए।

सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने 20 नवंबर से 24 नवंबर के बीच में पांच आईपीओ के आने के कारण ने कहा कि आईपीओ लिस्ट होने के बाद ही आईपीओ में पैसा लगायें।

by marmikdhara
0 comment

शेयर मार्केट में इन दोनों आईपीओ की बहार आई हुई है टाटा कंपनी ने 20 साल बाद अपना एक आईपीओ निकला है 20 नवंबर से 24 नवंबर के बीच में पांच कंपनियों ने अपने-अपने आईपीओ निकालें हैं।

सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने न कहा कि ” आईपीओ के दौरान कंपनी की वैल्यूएशन निकालने का तरीका परफेक्ट नहीं होता है ऐसे में सही रणनीति यह होती है कि रिटेल निवेशक इन कंपनियों के शेयर प्राइस को सेटल होने दें और स्टॉक मार्केट के जरिए इसमें निवेश करें। रिटेल निवेशकों को इस कोड से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।” माधवी पुरी बुच ने सेबी के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की हुई एक बैठक के दौरान मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बात कही।

माधवी पुरी बुच ने आगे कहते हुए कहा “आईपीओ में वैल्यूएशन तय करने का तरीका हमेशा सही नहीं होता है। यदि संस्थागत निवेशक को खरीदारी करनी है तो उन्हें बड़ी खरीदारी करनी होगी वे सेकेंडरी मार्केट में खरीदारी नहीं कर सकते लेकिन रिटेल निवेशक को तो छोटी मात्रा में शेयर खरीदने होते हैं इसलिए बेहतर रणनीति है कि वह आईपीओ के बाद कीमतों के स्थिर होने का इंतजार करें। कंपनी की पूरी रिसर्च करें उसके बाद कंपनी में निवेश करें।”

आईपीओ बाजार में भीड़ पर बुच ने कहा, “निर्यामक को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए क्योंकि हम अवसर से दूर हो सकते हैं लेकिन बाजार में एक नेचुरल चेक एंड बैलेंस है इनवेस्टमेंट बैंकर या आकलन करते हैं कि कहीं बाजार में अधिक भीड़ तो नहीं है।”रिटेल निवेशकों का पैसा डूबने की आशंका ज्यादा रहती है इसलिए सेबी चेयरपर्सन ने ऐसी राय दी हैं।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews