Home Uncategorized नाइट कर्फ्यू में शूटिंग करके फसे एक्टर जिम्मी शेरगिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार-

नाइट कर्फ्यू में शूटिंग करके फसे एक्टर जिम्मी शेरगिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार-

by marmikdhara
0 comment

कोरोना महामारी में पंजाब में सबसे बुरे हालात लुधियाना जिले के हैं। इसी बीच फिल्म अभिनेता जिमी शेरगिल को कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिम्मी शेरगिल सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही उनका प्रोटोकॉल को तोड़ने पर चालान काटा गया था। इसके बावजूद वह फिर से नाइट कर्फ्यू में निकले थे।
सब इंस्पेक्टर मनिंदर कौर ने बताया कि पिछले 3 दिन से जिम्मी शेरगिल की टीम आर्य स्कूल में एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। जिसके चलते स्कूल की इमारत को सेशन कोर्ट के सेट में तब्दील किया हुआ था। सोमवार पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। किसी ने अपने चेहरे पर मास्क नहीं पहना है। इसके चलते एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और उनके दो चालान काट दिए।
इसके बावजूद टीम ने फिर से नियमों का उल्लंघन किया। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि नाइट कर्फ्यू के दौरान शूटिंग की जा रही है। और सेट पर करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद है। पुलिस ने फिर दबिश दी, तो आरोप सही पाया गया। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से जिम्मी शेरगिल सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बाकि तीन की पहचान मुंबई के वर्सोवा पंच मार्ग स्थित पार्क प्लाजा निवासी ईश्वर निवास, सिंओडा चौक निवासी आकाशदीप सिंह और जीरकपुर के मधुबन होम निवासी मनदीप के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन, 3 महामारी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews