Home Lifestyle दिलीप कुमार और राज कपूर के घर की कीमत पाकिस्तान की प्रांतीय सरकार पख्तूनख्या ने तय की ।

दिलीप कुमार और राज कपूर के घर की कीमत पाकिस्तान की प्रांतीय सरकार पख्तूनख्या ने तय की ।

by marmikdhara
0 comment

पेशावर, पाकिस्तान की खैवर पख्तूनख्वा सरकार ने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेताओं दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों की कीमत 80,56000 और 1,50,00,000 रुपए निर्धारित की है।
प्रांतीय सरकार ने सितंबर में जीर्ण शीर्ण व्यवस्था में स्थित ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए पैतृक घरों को खरीदने का फैसला किया गया था,उत्तरी पाकिस्तान के इस शहर के प्रमुख इलाकों में स्थित इन दो इमारतों को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया गया है, पेशावर के उपायुक्त मोहम्मद अली असगर ने कम्युनिकेशन एंड वर्कर्स डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट के बाद दिलीप कुमार के 4 मारला में बने घर की कीमत 80.56 रुपए निर्धारित की है, जबकि राज कपूर के 6 मारला के घर की कीमत 1.5 करोड रुपए लगाई गई है।
मारला क्षेत्र की पैमाइश के लिए पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश में इस्तेमाल होने वाला परंपरागत मानक है।
1 मारला को 272.25 वर्ग फीट या 25.2929 मीटर के बराबर माना जाता है। पुरातत्व विभाग में प्रांतीय सरकार से इन दोनों ऐतिहासिक इमारतों को खरीदने के लिए दो करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध किया था।
इन इमारतों में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों दिलीप कुमार और राज कपूर का जन्म हुआ था और विभाजन से पहले उनकी शुरुआती परवरिश भी वही हुई थी।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews