Home News तूफान ताऊ ते से मुंबई के समुंदर में बार्ज पी-305 डूबने के बाद अभी तक 14 शव मिले, 75 की अभी तलाश जारी-

तूफान ताऊ ते से मुंबई के समुंदर में बार्ज पी-305 डूबने के बाद अभी तक 14 शव मिले, 75 की अभी तलाश जारी-

by marmikdhara
0 comment

चक्रवाती तूफान ताऊ ते गुजरात में कमजोर हो कर आगे बढ़ गया है। लेकिन इससे पहले इसने मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटवर्ती जिलों में काफी तबाही मचाई है। इस बीच मुंबई के समुंद्र में फंसे 4 जहाजों पर सवार 713 लोगों में से 620 लोगों को बचा लिया गया है। इसमें से ओएनजीसी का एक बार्ज पी 305 डूब गया है। जिस पर सवार 75 लोग अभी भी लापता है। नेवी ने बताया कि अब तक 14 शव बरामद किए गए हैं। और इस जहाज पर से 184 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा फील्ड्स में बार्ज पी-305 पर रेस्क्यू सोमवार शाम 5 बजे तक जारी था। इस पर सबसे ज्यादा 273 लोग सवार थे। इस जहाज के चालक दल और अन्य लोगों को निकालने में आईएनएस कोलकाता और आईएनएस कोच्चि जुटे हुए हैं। डिफेंस प्रवक्ता कमांडर मेहुल कार्निक ने बताया पी-305 से 180 लोगों को बचा लिया गया है। सोमवार रात 7 बजे तक यह जहाज डूब गया था। हम बाकी लोगों की तलाश कर रहे हैं।
पश्चिमी नौसेना के वाइस एडमिरल एमएस पवार ने कहा कि पिछले 4 दशकों में हमने जितने भी राहत और बचाव कार्य देखे हैं। उनमें यह सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। मुंबई से 60 किलोमीटर दूरी पर बार्ज पी 305 डूब गया है। उसमें सवार लोगों को रेस्क्यू करने में 4 i.n.s. शामिल है।
चक्रवाती तूफान के चलते समुद्र में फंसे तीन नौकाओं पर सवार 29 लोगों को मंगलवार को आवो जेटी के पास रिसीव कर लिया गया है। इस रेस्क्यू में मुंबई पुलिस सीआईएसफ और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स जुटे थे। वहीं मुंबई तट के पास भटके दो तेल टेंकर जहाजों को भी सुरक्षित किनारे लगा दिया गया है।
चक्रवर्ती तूफान ताऊ ते मंगलवार रात राजस्थान पहुंचा था। इसका आज जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में काफी असर देखा जा रहा है। इन जिलों में सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। जयपुर में सुबह से घने काले बादल छाए हुए हैं। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। वही तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है। शहर में तेज बारिश के चलते जिले में पानी एकाएक बढ़ गया है। उदयपुर की पिछोला झील का जलस्तर भी बढा है। वही स्वरूप सागर झील से पानी की निकासी के लिए झील के गेट खोलने पड़े हैं।
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस सिस्टम का असर आज पूरे दिन उदयपुर, जोधपुर संभाग के अलावा जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में भी देखने को मिलेगा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews