Home News ताऊ ते तूफान से मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास समुद्र में डूबा भारतीय जहाज, 130 से ज्यादा लोग लापता-

ताऊ ते तूफान से मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास समुद्र में डूबा भारतीय जहाज, 130 से ज्यादा लोग लापता-

by marmikdhara
0 comment

मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास ताउ ते तूफान की वजह से फंसा भारतीय जहाज P-305 समुद्र में डूब गया। भारतीय नौसेना ने इसमें सवार 146 लोगों को बचा लिया है। जबकि 130 से ज्यादा लोग अभी भी लापता है। इसी जगह एक और भारतीय जहाज फंसा है। इसमें सवार लोगों को बचाने के लिए INS कोलकाता को भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 130 लोग सवार हैं। इनमें से 38 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि मुंबई हाई इलाके में स्थित हीरा तेल क्षेत्र में नौका P- 305 की मदद के लिए INS कोच्चि को भेजा गया था। INS तलवार को भी खोज और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया था। दूसरे जहाज यानी GAL कंस्ट्रक्टर से भी इमरजेंसी मैसेज मिला था। जिस पर 137 लोग सवार हैं। और वह मुंबई तट से 8 नॉटिकल मील दूर है। इसकी मदद के लिए INS कोलकाता को रवाना किया गया है। नेवी के हेलीकॉप्टर स्टैंड बाय रखे गए हैं। मौसम में थोड़ा सुधार होने पर इन्हें रेस्क्यू में लगा दिया जाएगा।
कमांडर मधवाल ने बताया कि इससे पहले सोमवार को दिन में अरब सागर में चक्रवात की वजह से डामाडोल हुए भारतीय टगबोट कोरोमंडल सपोर्टर IX पेपर से चार क्रू मेंबर्स को नौसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए बचाया गया। उन्होंने कहा कि समुद्र में फंसे इस जहाज की मशीनरी वाले हिस्सों में पानी भर गया था। जिसकी वजह से यह आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इसकी बिजली सप्लाई भी बंद हो गई थी।
उन्होंने बताया कि चक्रवात को देखते हुए भारतीय नौसेना की 11 गोताखोर दल तैयार रखे गए हैं। 12 बाढ़ राहत दल और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है। तूफान प्रभावित राज्यों में जरूरत पड़ने पर इन्हें भेजा जाएगा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews