132
- टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने चेन्नई की वैशाली से की शादी, पत्नी पेशे से टीचर है।
टीम इंडिया के ऑल राउंडर विजय शंकर बुधवार को चेन्नई की वैशाली विश्वेश्वर से शादी कर नई बंधन में बंध गए। कोरोना के चलते विजय ने छोटा सा प्रोग्राम रखा। जिसमें परिवार की ही लोग शामिल हुए थे। उन्होंने 26 जनवरी को ही अपना 30 जन्मदिन मनाया था।
भारतीय ऑलराउंडर विजय ने पिछले साल अगस्त में ही वैशाली के साथ सगाई की थी। वैशाली चेन्नई में पार्ट टाइम टीचर हैं। कोरोना के बीच विजय ने सितंबर में यूएई में हुए इंडियन प्रीमियर लीग में खेले थे।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दी बधाई-
विजय IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हैं। फ्रेंचाइजी ने हीं विजय की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा “विजय शंकर को लाइफ के बेहतरीन दिन के लिए शुभकामनाएं। आपकी अच्छी शादीशुदा जिंदगी की कामना करते हैं।”
सगाई के बाद विजय शंकर के पिता एच शंकर ने मीडिया से कहा था कि “यह लव अफेयर नहीं है। मेरा बेटा क्रिकेट पर ही ध्यान देना चाहता है। वह तो यह भी नहीं जानता कि हम उसकी शादी के लिए कोई लड़की देख रहे हैं। हमने कई लड़कियों के साथ विजय की कुंडली भी मिलाई, लेकिन वैशाली की कुंडली सबसे अच्छी रही।”
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)