Home News जोधपुर में जैन साध्वी का दिनदहाड़े हुआ अपहरण-

जोधपुर में जैन साध्वी का दिनदहाड़े हुआ अपहरण-

by marmikdhara
0 comment

जोधपुर के महा मंदिर इलाके प्रथम पोल जैन स्थानक से बुधवार दोपहर एक जैन साध्वी का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। कार में आए 2 पुरुष और 2 महीला जैन साध्वी का अपहरण कर उसे उठा ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। रात को कार सीकर फतेहपुर में पकड़ी गई। जैन साध्वी को छुड़वाने के बाद कार सवार चार लोगों को वहां की पुलिस ने हिरासत में लिया है। जैन साध्वी को लेने जोधपुर से फतेहपुर भेजी गई है। बयान के आधार पर ही अब आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

महामंदिर थाना अधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि महामंदिर प्रथम पोल में जैन स्थानक है। बुधवार को एक कार में कुछ लोग सवार होकर आए। उन लोगों ने जैन स्थानक की साध्वी 21 साल की महासती अनुयाजी का अपहरण कर लिया। जैन स्थानक के मुकेश बोहरा की तरफ से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। पुलिस ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। तब पंजाब पासिंग नंबर की कार को नागौर की तरफ जाते देखा गया। पुलिस ने प्रदेश भर में नाकाबंदी करवा दी। रात को यह कार सीकर से फतेहपुर इलाके में नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज-

थाना अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। तब एक कार में दो महिलाएं और दो पुरूष देखे गए। जो साध्वी अनुयाजी को ले जाते दिखे हैं। गाड़ी नंबर के आधार पर उनकी तलाश में नाकाबंदी करवाई गई। जानकारी में सामने आया कि साध्वी अनुयाजी के माता पिता बचपन में ही गुजर गए थे। फिर 13 साल की उम्र में वह साध्वी बन गई थी। वह वर्तमान में जैन स्थानक महामंदिर प्रथम पोल पर रहती थी।

पुलिस की टीम फतेहपुर हुई रवाना-

थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम को फतेहपुर रवाना किया गया है। अपरहण के कारणों का पता जैन साध्वी के बयान के बाद ही चल पाएगा। किडनैपर को भी जोधपुर लाया जा रहा है।

 

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
 www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews