Home News जयपुर में लॉकडाउन में महिला से दिनदहाड़े एंबुलेंस में हुआ गैंगरेप-

जयपुर में लॉकडाउन में महिला से दिनदहाड़े एंबुलेंस में हुआ गैंगरेप-

by marmikdhara
0 comment

लॉकडाउन में एक महिला को खाना खिलाने के बहाने एंबुलेंस में दिनदहाड़े गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह वारदात 24 मई को जेएलएन मार्ग पर झालाना रोड की बताई जा रही है‌। जिसका खुलासा 2 दिन बाद बुधवार को हुआ। इस मामले में पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर और उसके दोस्त को जयपुर आगरा हाईवे पर कानोता से हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोपहर तक पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। फिलहाल पीड़िता का बयान और मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है। केस की जांच एसीपी गांधीनगर राजवीर सिंह चौधरी कर रहे हैं।
बता दे कि वारदात में शामिल एक आरोपी का नाम सुरेंद्र योगी है‌। जो भरतपुर जिले के भुसावर का रहने वाला है। और यही एंबुलेंस चलाता है। वही गैंगरेप पीड़िता 22 साल की महिला मूल रूप से सवाई माधोपुर की रहने वाली है। पिछले लंबे अरसे से जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल के सामने फुटपाथ पर अपने पति के साथ खानाबदोश रहती है। उसका पति सब्जी बेचता है। सोमवार सुबह 11 बजे वह खाना लेने की तलाश में निकली थी।
आरोपी सुरेंद्र योगी उसे मिला। वह खाना खिलाने के बहाने महिला को अपनी एंबुलेंस में बैठा कर ले गया। पीड़िता को अकेला पाकर सुरेंद्र की नियत बिगड़ गई। उसने त्रिमूर्ति सर्किल के पास दौसा के रहने वाले अपने दोस्त महेंद्र को भी एंबुलेंस में बैठा लिया। इसके बाद वे दोनों महिला को जेएलएन मार्ग पर ले गए। फिर गांधी सर्किल से झालाना डूंगरी की तरफ जाने वाली रोड पर पहुंचे। वहां लॉक डाउन होने से सड़क सूनी पड़ी थी। ऐसे में सुरेंद्र और महेंद्र ने एंबुलेंस में महिला से गैंगरेप किया।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी गैंगरेप के बाद महिला को इधर-उधर घुमाकर फुटपाथ पर छोड़कर भाग निकले‌। पुलिस के मुताबिक 24 मई को देर रात महिला ने थाने पहुंचकर गैंगरेप की शिकायत दी। तब मामला पुलिस उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद थाना प्रभारी सुरेंद्र पंचोली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी एंबुलेंस चालक सुरेंद्र योगी और उसके दोस्त महेंद्र की तलाश शुरू की और उसे धर दबोचा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews