Home Uncategorized जयपुर में टला कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

जयपुर में टला कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

by marmikdhara
0 comment

स्वदेशी टीका को आज वैक्सीन के थर्ड फेस का होना था ट्रायल, निजी अस्पताल में वालंटियर को लगाई जानी थी।
राजधानी जयपुर में गुरुवार से कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन आज होने वाला ट्रायल टल गया।वैक्सीन का ट्रायल जयपुर विद्याधर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में होना था। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने वैक्सीन परीक्षण की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन अचानक परीक्षण को टाल दिया गया। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि ट्रायल टालने के पीछे कारण क्या है लेकिन चर्चा यह है कि वालंटियर की कमी के चलते यह टला है। अस्पताल प्रबंधन ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरलॉजी और आईसीएमआर के साथ मिलकर वैक्सीन तैयार की थी। इसके लिए 1000 डोज वालंटियर को दी जाने की योजना बनाई गई थी। हालाकि इससे पहले जयपुर में जाइलम कैडिला कंपनी की बनाई Zyrtec cov-D नाम की वैक्सीन का ट्रायल हुआ था। कंपनी का यह ट्रायल दूसरे फेज का था।जिसने परिणाम अभी आने है। जानकारो की मानें तो वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री तापमान पर ही रखना होता है यही वजह है कि इस वैक्सीन का देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ट्रायल भारत में जुलाई से शुरू हो गए थे इसके परिणाम भी आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने जारी किए थे।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews