जयपुर – राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामले सरकार को चिंतित करने वाले हैं | हाल ही में कई मंत्री इसकी चपेट में आ चुके हैं | इसके अलावा कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को भी अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है | ऐसे में अब जयपुर राजघराने के सदस्य महाराज पृथ्वी सिंह का निधन भी आज कोरोना महामारी से हो गया | वे पूर्व महाराजा भवानी सिंह के भाई थे | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर स्थित गैटोर की छतरी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा | कोरोना की बीमारी से मौत होने के कारण उनका अंतिम संस्कार मेडिकल टीम की निगरानी में किया जाएगा| जनसंघ के समय वे राजनीति में काफी सक्रिय थे |उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है |