Home Uncategorized जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा 10.14 लाख रुपए सोना-

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा 10.14 लाख रुपए सोना-

by marmikdhara
0 comment
  • ट्रॉली पर तार के रूप में फ्रेम कर के लाया था युवक सोना।
    जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.14 लाख रुपए मूल्य का गोल्ड पकड़ा। सोने लाने वाला यात्री संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से जयपुर आया था। यहां से सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली जाने वाला था। सोने का वजन लगभग 201 ग्राम है। जो तार के रूप में ट्रॉली बैग पर फ्रेम करते लगाया गया था।
    कस्टम विभाग के कमिश्नर सुभाष अग्रवाल के निर्देशन में असिस्टेंट कमिश्नर एम एल शेरा ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। असिस्टेंट कमिश्नर शेरा ने बताया कि “जयपुर एयरपोर्ट पर आज सुबह यूएई से पहुंची फ्लाइट में दिल्ली निवासी युवक आया। जिसके पास मौजूद ट्रॉली बैग पर चारों और मेटल की तार के रूप में फ्रेम बना हुआ था। यह तार सोने का था जिस पर सिल्वर रंग किया हुआ था। ताकि किसी को शक ना हो। उन्होंने बताया कि बैग की स्कैनिंग ने तार गोल्ड के रूप में डिटेक्ट होने पर इसकी जांच की गई तो मामला पकड़ में आया।
    आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में रहता है। और एक जानकार व्यक्ति ने पिछले दिनों उसे UAE भेजा था। आने जाने का खर्चा और कुछ रुपए देने की बात कही। जिसके बाद वह UAE गया और वहां से यह ट्रॉली बैग लेकर आया। ट्रॉलीबैग दिल्ली पहुंचने पर देना था। आरोपी दिल्ली में ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने की कंपनी में काम करता है। क्योंकि सोने की कीमत ₹20 लाख रुपए से ज्यादा नहीं है ऐसे युवक को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews