Home Lifestyle जन्मदिन विशेष (4 जून) उद्योगपति अनिल अंबानी एवं टीना अंबानी की लव स्टोरी।

जन्मदिन विशेष (4 जून) उद्योगपति अनिल अंबानी एवं टीना अंबानी की लव स्टोरी।

by marmikdhara
0 comment

अनिल अंबानी इस 4 जून को 62 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 4 जून 1959 को मुंबई में हुआ था। अनिल अंबानी की शादी 1991 में बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना मुनीम से हुई थी। 1986 में टीना मुनीम की बिजनेस टायकून अनिल अंबानी से पहली मुलाकात हुई थी।इन की प्रेम कहानी कई मोड़ से होकर गुजरी।

रिपोर्ट के अनुसार माना जाए तो अनिल अंबानी ने एक मैरिज फंक्शन में पहली बार टीना को देखा था। इस मुलाकात का जरिया टीना का भतीजा करण बना था। उस दौर में टीना बॉलीवुड की बड़ी स्टार थी। टीना ने अनिल से पहली मुलाकात के समय तक रिलायंस के बारे में कुछ भी नहीं सुना था। फिर भी टीना का कहना था कि पहली मुलाकात में अनिल उन्हें काफी पसंद आए थे।

फैमिली डिसीजन के कारण दोनों को दूर रहने का लेना पड़ा फैसला।

अनिल ने जब टीना के बारे में अपने परिवार को बताया तो वह इस रिश्ते के खिलाफ थे। अनिल के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि कोई एक्ट्रेस उनके घर की बहू बने। परिवार के दबाव के कारण अनिल ने टीना से दूर होने का फैसला लिया। रिपोर्ट के अनुसार, जब उन्होंने यह फैसला टीना को बताया तो उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि टीना को गहरा धक्का लगा था।

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आए भूकंप के बाद बातचीत फिर शुरू हुई।

लेकिन इस प्रेम कहानी का क्लाइमेक्स यह नहीं था। मिलना बिछड़ना और बिछड़ कर फिर मिलना। 1989 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा भूकंप आया था। उस वक्त भी टीना वही थी। अनिल ने किसी तरह नंबर खोज कर टीना को फोन किया। फोन पर अनिल ने केवल टीना से पूछा क्या तुम ठीक हो? टीना का जवाब मिलते ही कोई और बात किए बगैर अनिल ने फोन काट दिया। अनिल के इस बर्ताव से टीना हैरान हो गई। टीना से भी रहा नहीं गया और दोनों के बीच फिर बातचीत शुरू हो गई।

आखिर में 1991 में हुई शादी

टीना और अनिल के बीच हुई मुलाकातों में अक्सर दोनों अपनी लोकल भाषा गुजराती में ही बात करते थे। बाद में परिवार की सहमति के बाद 1991 में अनिल और टीना की शादी हो गई। टीना अंबानी अपने पति अनिल अंबानी से उम्र में 2 साल बड़ी है। टीना का जन्म 1957 में हुआ था, जबकि अनिल का जन्म 1959 में हुआ था। टीना  अंबानी के दो बच्चे जिनका नाम अनमोल और अंशुल है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews