Home Bollywood गीतकार मनोज मुंतशिर का किशोर कुमार के बेटे पर हमला, बोले अमित कुमार ने पहले शो से पैसे लिए फिर इसकी बुराई की-

गीतकार मनोज मुंतशिर का किशोर कुमार के बेटे पर हमला, बोले अमित कुमार ने पहले शो से पैसे लिए फिर इसकी बुराई की-

by marmikdhara
0 comment

इंडियन आइडल 12 में गीतकार मनोज मुंतशिर शो के जज के रूप में नजर आए‌। पिछली बार तो वह खुद भी एक गलत जानकारी देकर विवादों में घिर गए थे। लेकिन खुद मनोज अब इस शो के पक्ष में उतरे हैं। उन्होंने शो में अमित कुमार के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि पहले उन्होंने शो के लिए पैसे लिए और फिर इसकी बुराई की।
मनोज ने कहा कि “अगर ऐसा कुछ था तो फिर अमित को शो के लिए हामी नहीं भरनी चाहिए थी। उन्होंने शो का हिस्सा बनने के लिए पहले पैसे लिए और फिर इसकी बुराई की। मैंने वह नहीं किया, जो अमित कुमार ने किया है। अगर मैं अमित कुमार की जगह पर होता, तो शो के फॉर्मेट से सहज नहीं होने पर मैं मेकर्स से कहता कि मैं इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं।”
इंडियन आइडल 12 के जज हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ को शो में किशोर कुमार का गाना गाने के लिए क्रिटीसाइज किया गया था। मनोज ने उनका बचाव किया और कहा “मैं आपको एक बात और बताता हूं। अगर मैं अपने बाथरूम में या अपने दोस्तों के बीच किशोर कुमार के गाने गाता हूं तो मुझे कोई नहीं कह सकता कि मैं उनकी तरह नहीं गा सकता। मुझे पता है कि मैं नहीं कर सकता, कोई नहीं कर सकता। नेहा और हिमेश ने जो भी गाया उन्होंने किशोर कुमार को सेलिब्रेट करने के लिए गाया। और इसे सही भावना से लिया जाना चाहिए था। उन्होंने जो किया उसमें कुछ भी गलत नहीं था।”
बता दे कि इंडियन आइडल 12 में कुछ दिनों पहले किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए थे। शो के सभी कंटेस्टेंट ने किशोर कुमार के गाने गाए थे। शो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया समेत शो के मेकर्स को यह एपिसोड बनाने के लिए काफी ट्रोल किया और कहा था कि कंटेस्टेंट ने उनके गानों के साथ न्याय नहीं किया है। इस बात पर अमित ने कहा कि उन्हें उन्हें भी यह एपिसोड पसंद नहीं आया। उनसे कहा गया था कि शो में सब की तारीफ करनी है। साथ में यह भी कहा गया था कि कोई जैसा भी गाए, आपको बढ़ावा देना है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews