Home News गहलोत सरकार का मंत्रिमंडल फेरबदल इसी महीने संभव, किसी भी समय हो सकता है ऐलान-

गहलोत सरकार का मंत्रिमंडल फेरबदल इसी महीने संभव, किसी भी समय हो सकता है ऐलान-

by marmikdhara
0 comment

प्रदेश की गहलोत सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल फेरबदल कर सकती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी लोगों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि प्रदेश में सियासी बयानबाजी शांत हो गई है। अब गहलोत किसी भी समय मंत्रिमंडल फेरबदल का ऐलान कर सकते हैं। जानकारों के मुताबिक इसके लिए गहलोत की दिल्ली में आलाकमान से बातचीत भी हो चुकी है। आलाकमान ने फेरबदल या विस्तार का फैसला पूरी तरह गहलोत पर छोड़ दिया है।

सूत्रों का कहना है कि सितंबर में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सरकार अपने मंत्रिमंडल का चेहरा बदलेगी। फिलहाल मंत्रिमंडल में 9 लोगों के लिए वैकेंसी है। कांग्रेस में कुल 106 विधायक हैं। इनमें से 19 मंत्री हैं। एक मंत्री सहयोगी आरएलडी से है। इन शेष बचे विधायकों में से 45 ऐसे विधायक हैं जो पहली बार निर्वाचित होकर आए हैं। इनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना नहीं है। दो बार निर्वाचित हुए 27 विधायकों में से 11 फिलहाल सरकार में मंत्री हैं। इसके अलावा महेश जोशी मुख्य सचेतक तथा महेंद्र चौधरी उप मुख्य सचेतक हैं।

90 दिन से कांग्रेस विधायक हेमाराम का इस्तीफा मंजूर क्यों नहीं हुआ: राठौड़-

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी के सदन की सदस्यता से त्यागपत्र के मामले में आगामी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले इस मामले में निर्णय लिए जाने की मांग की है। इस संबंध में राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा सचिव को सोमवार को पत्र लिखा। राठौड़ ने हेमाराम चौधरी के इस्तीफे के बाद की बैठक नहीं बुलाई जाने से हो रहे कार्य गतिरोध का भी हवाला इस पत्र में दिया।

राठौड़ ने कहा कि राजकीय उपक्रम समिति के लगातार दूसरी बार मनोनीत अध्यक्ष हेमाराम चौधरी ने 18 मई को राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया व कार्य संचालन संबंधी नियम-173 के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष को अपने दिए त्यागपत्र पर समाचार पत्रों के जरिए टिप्पणी की थी, कि वह अपने इस्तीफे पर अडिग हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक वह अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे और राजकीय उपक्रम समिति की मीटिंग भी नहीं बुलाएंगे।

राठौड़ ने पत्र में कहा कि 15वीं विधानसभा का सातवां सत्र 9 सितंबर से चालू हो रहा है। लेकिन हेमाराम चौधरी द्वारा भेजे गए त्याग पत्र के संबंध में आज 90 दिन बाद भी विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
     www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews