Home News खेत जोतने के विवाद को लेकर अलवर के टपूकड़ा में चली गोलियां, एक आदमी की गोली लगने से मौत-

खेत जोतने के विवाद को लेकर अलवर के टपूकड़ा में चली गोलियां, एक आदमी की गोली लगने से मौत-

by marmikdhara
0 comment

अलवर के टपूकड़ा थाना क्षेत्र के उबाराका गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भिवाड़ी एडिशनल एसपी और टपूकड़ा थाना प्रभारी सहित पुलिस जाब्ता गांव पहुंचा। फायरिंग करने वाले पक्ष के लोग घरों से फरार हो गए। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उबाराका गांव में जमीन विवाद में फायरिंग के बाद तनाव का माहौल है। खेत जोतने को लेकर हुए झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हमीद पुत्र दीनू निवासी उबाराका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी झगड़े के दौरान घरों में तोड़फोड़ भी की है। पुलिस के पहुंचने के बाद हालत पूरी तरह काबू में है। और फायरिंग करने वाले लोग फरार हो चुके हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस मृतक हमीद के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर आई है। यहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों से पुलिस आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews