Home Lifestyle कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा के लिए अमिताभ बच्चन ने की प्रार्थना-

कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा के लिए अमिताभ बच्चन ने की प्रार्थना-

by marmikdhara
0 comment

हार्ट अटैक के चलते कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की सलामती के लिए अमिताभ बच्चन ने दुआ मांगी और बोले आप जल्द स्वस्थ हो जाएं मेरी दुआएं आपके साथ हैं
कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को हार्टअटैक के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में उनके फैंस उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हो उठे और उनकी सलामती के लिए दुआ मांगने लगे। इनमें से एक अमिताभ बच्चन भी हैं जिन्होंने रेमो के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा आप जल्द स्वस्थ हो जाएं मेरी दुआएं आपके साथ हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक रेमो को शुक्रवार को करीब दोपहर 2:30 बजे हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 46 साल के रेमो के हार्ट में ब्लॉकेज था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और वहां अभी आईसीयू में है। रेमो की हालत अभी स्थिर है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
कोरियोग्राफर और एक्टर धर्मेश येलांडे ने कहा कि रेमो सर अब ठीक है। हम सब यही हॉस्पिटल में उनके पास हैं। उनकी सर्जरी हुई है और सब कुछ ठीक है। हमें अंदर जाने की परमिशन नहीं है लेकिन हम उनकी वाइफ ने लिजेल के संपर्क में हैं। रेमो के साथ काम कर चुके डांसर राघव जुयाल ने भी सोशल मीडिया पर रेमो का हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा, दोस्तों सर अब ठीक है। वह मजबूत इंसान है वह रिकवर हो रहे हैं और जल्द ही मेरे साथ पहाड़ों के ट्रिप पर चलेंगे। रेमो डिसूजा के परिवार में उनकी पत्नी लिजेल और दो बेटे ध्रुव और गैब्रियल हैं। रेमो डिसूजा बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर में से एक हैं जिन्होंने कई फिल्मो कोरियोग्राफी की है और कई फिल्में भी बनाई है साथ ही कई रियलिटी टीवी शो में जज के तौर पर भी नजर आते रहे हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews