Home Uncategorized किसान आंदोलन—-दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड हिंसा मामले में आरोपी इकबाल सिंह को किया अरेस्ट-

किसान आंदोलन—-दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड हिंसा मामले में आरोपी इकबाल सिंह को किया अरेस्ट-

by marmikdhara
0 comment
  • किसान आंदोलन से जुड़े इकबाल सिंह पर 26 जनवरी को दिल्ली में हुई ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़काने का है आरोप।
    26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने लाल किला और अन्य जगहों पर हुई हिंसा के आरोपी इकबाल सिंह को अरेस्ट किया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। इकबाल को पंजाब के होशियारपुर से अरेस्ट किया गया है। इससे पहले पुलिस ने पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू को भी अरेस्ट किया था।
    दीप सिद्धू को पुलिस ने करनाल बाईपास से गिरफ्तार किया था। दीप सिद्धू पर लाल किले में उपद्रवियों को भड़काने का आरोप है। उपद्रवियों ने किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगाया था और हिंसा भी की थी।
    सिद्धू लाल किले की घटना के बाद से फरार था। लेकिन उनके फेसबुक अकाउंट पर लगातार वीडियो अपलोड हो रहे थे। न्यूज़ एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक सिद्धू कैलिफोर्निया में अपनी एक महिला मित्र के कांन्टैक्ट में थे। जो कि एक्ट्रेस भी है। इसी फ्रेंड के जरिए ही सिद्धू फेसबुक पर वीडियो अपलोड करवा रहे थे। साथ ही पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार लोकेशन बदल रहे थे। इसलिए सिद्धू का सुराग देने पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। सिद्धू को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस की दलील थी कि सिद्धू लाल किले में हिंसा भड़काने के प्रमुख आरोपियों में शामिल है। लेकिन कोर्ट ने एक हफ्ते की रिमांड ही दी।
    बता दें कि सिंधु बॉर्डर पर मंगलवार को एक किसान की मौत हो गई। मृतक का नाम हरिंदर और उम्र करीब 50 साल की थी। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग वजहों से 70 किसानों की मौत अभी तक हो चुकी है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews