Home News कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा,–सचिन पायलट हमारे स्टार प्रचारक है।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा,–सचिन पायलट हमारे स्टार प्रचारक है।

by marmikdhara
0 comment

जयपुर,   राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा सचिन पायलट कांग्रेस के सम्माननीय नेता हैं। वह कांग्रेस के ऐसेट और स्टार प्रचारक हैं। वह मिलने का समय चाहे और नहीं मिले ऐसा असंभव है।

अजय माकन का 7 दिन बाद आया बयान ।

सचिन पायलट खेमे की नाराजगी और कांग्रेसमें जारी भारी खींचतान के बाद 7 दिन बाद प्रदेश प्रभारी अजय माकन का बयान आया। अजय माकन ने पायलट को हाईकमान के नेताओं से समय नहीं मिलने की बात को नकारते हुए एक बार फिर उन्हें कांग्रेस का ऐसेट बताया। प्रदेश प्रभारी ने कहा— सचिन पायलट को मिलने का समय नहीं देने की बात बेबुनियाद है, ऐसा कुछ नहीं है। सचिन पायलट सीनियर लीडर हैं। कांग्रेस के तरीके से ऐसेट हैं। ऐसे एसेट और स्टार प्रचारक किसी नेता से मिलना चाहिए और उन्हें समय नहीं मिला यह बिल्कुल असंभव है।

प्रियंका गांधी दिल्ली ही नहीं है तो वह कैसे मिलती?

प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा प्रियंका गांधी 10 दिन से दिल्ली में नहीं है, तो वह कैसे मिलते हैं? प्रियंका गांधी की उनसे बात हुई है, मेरी और वेणुगोपाल की भी उनसे बात हुई है। प्रियंका गांधी, गोपाल और मैं सचिन पायलट से लगातार बातें कर रहे हैं। सचिन पायलट किसी से मिलना चाहिए और वह नहीं मिले यह संभव है।

मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के दिए संकेत।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने सहित कई मुद्दों के संबंधित उन्होंने कहा विधायकों को यह समझ लेना चाहिए कॉन्ग्रेस का जन्म त्याग और बलिदान से हुआ है। मंत्रिमंडल में 9 जगह खाली हैं। बहुत सारी राजनीतिक नियुक्तियां होनी है। सब पर काम चल रहा है। हम मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, विधानसभा स्पीकर, सचिन पायलट सहित सभी वरिष्ठ नेताओं से बातें करके अच्छे लोगों की नियुक्तियां कर रहे हैं।

अजय माकन ने कहा सचिन पायलट का कद बड़ा है।

सचिन पायलट शुक्रवार को 10 जून को दिल्ली गए थे, तब से लेकर अब तक कांग्रेस में जिस तरह गहलोत और पायलट गुटों के बीच लगातार बयानबाजी चल रही थी। और जनता में भी सचिन पायलट का महत्व कम आंका जा रहा था। उसका जवाब अजय माकन ने दिया है। 7 दिन बाद अजय माकन ने कहा पायलट हमारे स्टार प्रचारक हैं। उनका कद्र बड़ा है। आज से पहले यह गहलोत गुट की तरफ से प्रचारित किया जा रहा था की पायलट को मुख्यमंत्री से लेकर हाईकमान तक कोई भाव नहीं दे रहा है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
 www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews