Home Uncategorized कांग्रेस नेता राहुल ने कसा केंद्र सरकार पर तंज-

कांग्रेस नेता राहुल ने कसा केंद्र सरकार पर तंज-

by marmikdhara
0 comment
  • राहुल ने कहा सभी किसान इस बिल को नहीं जानते व समझते, वरना पूरे देश में आंदोलन होता।
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ज्यादातर किसान तीनों कृषि कानून को पूरी तरह नहीं समझते हैं। अगर वे समझ गए, तो पूरे देश में आंदोलन होगा। देश में आग लग जाएगी। केरल दौरे पर पहुंचे राहुल ने वायनाड में गुरुवार को कार्यक्रम में केंद्र सरकार को इकोनॉमी के मुद्दे पर भी घेरा।
    कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले 2 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि कानून को वापस लिया जाए। लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।
    राहुल गांधी ने सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की अपील की –
    इससे पहले राहुल ने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की लाइंस का हवाला देते हुए लिखा कि “विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं महात्मा गांधी” एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि विरोधी कानून वापस लिए जाएं।”
    राहुल ने कहां कि आप आज देश की स्थिति को जानते हैं। हर कोई समझता है, कि क्या चल रहा है। 2-3 बड़े व्यापारियों के लाभ के लिए प्रधानमंत्री और सरकार काम कर रही है। आज हर एक उद्योग पर तीन चार लोगों का एकाधिकार है।
    राहुल ने देश की इकोनॉमी बर्बाद करने का भी आरोप लगाया-
    इधर, बजट सत्र से पहले राहुल ने सोशल मीडिया पर मोदी सरकार को इकोनामिक के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि “तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को कैसे बर्बाद करें। यह मोदी सरकार से सीखे।”
    राहुल ने तमिलनाडु दौरे पर भी केंद्र सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि भारत सरकार की हर नीतियां सिर्फ पांच से छह बड़े व्यापारियों को मजबूत करने के लिए तैयार की जाती है। और इन्हीं नीतियों के चलते देश के मजदूरों और किसानों को कमजोर किया गया है। अगर देश के मजदूर और किसान मजबूत होते, उन्हें सुरक्षा दी जाती और उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर दिया जाता, तो चीन बॉर्डर पर जवानों को सुरक्षा करने की जरूरत नहीं पड़ती। चीन कभी भी भारत की ओर देखने की हिमाकत नहीं करता।
    महंगाई को लेकर भी साधा निशाना- राहुल ने सरकार पर महंगाई को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा था कि लोग महंगाई से परेशान है। और मोदी सरकार टैक्स जुटाने में व्यस्त है। मोदी सरकार के लिए जीडीपी का मतलब गैस, डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ाना है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews