Home Government Jobs ऑयल इंडिया ने विभिन्न 119 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन-

ऑयल इंडिया ने विभिन्न 119 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन-

by marmikdhara
0 comment

ऑयल इंडिया ने विभिन्न 119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए ड्रिलिंग हेड, ड्रिलिंग रिगंमैन, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रीग इलेक्ट्रीशियन, ड्रिलिंग टॉपमैन, असिस्टेंट मैकेनिक और गैस लाॅगर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कैंडीडेट्स इन पदों के लिए oil-india.com के जरिए 24 मई से 22 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं पास होने चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पद अनुसार योग्यता की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
एज लिमिट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए योग्य एवं इच्छुक कैंडिडेट्स 24 मई से 22 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews