Home News ऑनलाइन जॉब देने के बहाने एक विवाहिता की छीन ली जान।

ऑनलाइन जॉब देने के बहाने एक विवाहिता की छीन ली जान।

by marmikdhara
0 comment

पाली,    कोरोना काल मैं लोगों की नौकरियां लगातार छिन गई है। व्यवसाय कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। चारों तरफ निराशा का समय चल रहा है। इस समय में कुछ फ्रॉड कंपनियां लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रही है। कोरोना काल में बेरोजगारों को ठगने का कारोबार चरम सीमा पर चल रहा है। ऐसी फ्रॉड कंपनियां पैसे ऐंठने के लिए बेरोजगार युवक-युवतियों को इतना परेशान करते हैं कि उन्हें जान गंवानी पड़ रही है। राजस्थान के पाली में शनिवार को 28 साल की एक युवती को इन्होंने इतना प्रताड़ित किया उसने खुदकुशी कर ली।

सोशल मीडिया पर रोजगार देने वाली ऐड कंपनियां लगभग फर्जी हैं।

कोरोना काल में इन दिनों घर बैठे रोजगार पाने के लिए कई ऐड आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर झूठे हैं। पिछले कई दिनों से एक युवती जो काम धंधे की तलाश कर रही थी।  पाली के रामदेव रोड महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी दीपिका गौड़ को सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा। इसमें घर बैठे ऑनलाइन काम के बदले अच्छा वेतन देने की बात कही गई। युवती ने ऑनलाइन डाटा एंट्री का काम शुरू किया। युवती ने कंपनी में मात्र 2 दिन ही काम किया था और ऐसी फंसी की जान से हाथ धोना पड़ा।

कंपनी ने कहा हमारी कंपनी का पूरा सिस्टम क्रैश हो गया।

शनिवार को डाटा एंट्री के दौरान दीपिका का इंटरनेट खत्म हो गया। वह अपने पति का हॉटस्पॉट एक्टिव कर वाईफाई से डाटा एंट्री करने लगी। युवती ने जैसे ही पति के फोन से अपना फोन जोड़ा, ठगों के फोन आने शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि आपकी वजह से हमारी कंपनी का पूरा सिस्टम क्रैश हो गया है। आप किसी अन्य सर्वर से कैसे जुड़ सकती हैं? युवती काफी डर गई। उसने माफी मांगी। और कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। इस पर ठगो ने कहा कि आप के कारण कंपनी का सॉफ्टवेयर क्रैश हो गया 19 जून की शाम तक 6500 रुपए जमा कराओ। अन्यथा आप को जेल जाना पड़ सकता है। इसके अलावा लीगल नोटिस मिलेगा तो दो तीन लाख तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके बाद पूरे दिन फोन आते रहे।

ठगों ने युवती के मोबाइल से निजी जानकारी भी चुरा ली।

ठगों ने युवती के मोबाइल को एक्सेस कर लिया। ऐसे में युवती के सभी परिचितों के नंबर और निजी फोटो तक चले गए। बदमाशों ने युवती की चैट भी स्कैन कर ली। ठगों ने इस आधार पर युवती को धमकाना शुरू कर दिया। युवती इस घटना से इतनी घबरा गई की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के इस आरोप का पुलिस जांच में जुटी है।

दीपिका गौड़ को इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन एंट्री का झांसा दिया था।

दीपिका गौड़ पत्नी रामगोपाल गौड़ ने कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन डाटा एंट्री का ऐड देखा था। उसने भी आवेदन किया।40 रुपए प्रति एंट्री देना तय हुआ। उसने 183 एंट्री भी पूरी कर ली। मोबाइल डाटा कम पड़ने पर उसने अपने पति के मोबाइल से वाईफाई लेकर काम किया था।

मेल पर आया नोटिस, धमकियां दी।

कंपनी से उसके मेल पर एक नोटिस भेजा। नोटिस में लिखा गया आपने दूसरे मोबाइल का नेटवर्क यूज किया है। इसलिए आपकी आईडी ब्लॉक की जाती है तथा आगे काम जारी रखने के लिए 19 की शाम तक 6500 का जुर्माना ऑनलाइन जमा करवाएं। ऐसा नहीं करने पर आपको वकील के जरिए घर तक नोटिस भेजा जाएगा। इस पर आप को जेल भी हो सकती है। जुर्माना राशि भी देनी होगी। युवती के मोबाइल पर बाद में कई कॉल आए। युवक ने स्वयं को कंपनी का एडवोकेट बताते हुए उक्त राशि जमा करवाने की बात भी कही। दो तीन कॉल आने से विवाहिता काफी घबरा गई।

अपने भाई से रुपए मांगे तथा भाई को किया फोन।

कॉल आने से काफी घबरा गई। उसमें अपने भाई विनोद गौड़ को कॉल कर 6500 रुपए मांगे। इस पर उसने अपने जीजा रामगोपाल से पूछा कि आपको रुपए क्यों चाहिए? घर से दीदी का कॉल आ रहा है। इस पर रामगोपाल ने पत्नी दीपिका से बात की। तो सारी कहानी बताइए। रामगोपाल ने उस नंबर पर कॉल कर बात की और यह भी कहा कि उसकी पत्नी अभी मानसिक रूप से बीमार है, उसे तंग ना करें।जो बात करनी है मुझसे करें । रामगोपाल का आरोप है कि उसके बाद भी उस नंबर से उसकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल आया। इससे वह काफी घबरा गई तथा आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतका के भाई एवं पति पहुंचे घर।

दीपिका की मां ने जब किसी काम से उसे कॉल किया तो उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर उन्होंने राम गोपाल को फोन लगाया तो वे तथा उसका साला दोनों घर पहुंचे। जिसे दोनों तुरंत बाइक से अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दीपिका कि 2 साल पहले ही हुई थी शादी।

राजेंद्र नगर निवासी दीपिका की वर्ष 2019 में महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी रामगोपाल से शादी हुई थी। उनके 15 माह की बेटी है जिसका नाम दीप्रा है। जो अभी दीपिका की तबीयत ठीक नहीं होने से बच्ची अपने ननिहाल में रह रही थी। रामगोपाल अपने ससुर की दुकान पर ही काम कर रहा है।

गुजरात ठग कंपनी का नाम SUNTECH SERVICES COMPANY है। इसका मोबाइल नंबर 8511489359 है।

कोरोना काल में ऑनलाइन ठग सक्रिय हैं इनसे बचें तथा पुलिस को बताएं।

पाली एडिशनल एसपी डॉक्टर तेजपाल सिंह ने कहा की ऑनलाइन ठगी के कई गिरोह सक्रिय हो गए हैं। ऐसे किसी तरह ऑनलाइन जॉब, ऑनलाइन लोन के झांसे में ना फंसे । आज के दौर में यह सब इतना आसान नहीं। एक बार जरूर सोचें। कोई भी कंपनी ऐसे नौकरी या कोई भी बैंक ऐसे लोन नहीं देते हैं। इसके अलावा अपने मोबाइल में हर कोई एप्लीकेशन नहीं डालें। जब भी कोई एप्लीकेशन डालें सभी ऑप्शन YES करने के बजाए जो जरूरी लगे वही होकर करें। फिर भी आप ब्लैक मेलिंग का शिकार होते हैं तो सीधे पुलिस से संपर्क करें पुलिस आपकी मदद करेगी।

मार्मिक धारा टीम द्वारा ऐसे प्रकार के मामलों में छोटी मोटी रुपए की ठगी होती है। ऐसे में लोग पुलिस थाने तक जाने में घबराते हैं। क्योंकि अधिकतर साइबर क्राइम से संबंधित छोटे-मोटे रुपए के मामलों में पुलिस नजरअंदाज करती है। जिसके कारण ऐसे क्राइम बड़ी तेजी से फैल रहे हैं। ऐसे क्राइम को रोकने के लिए आप “मार्मिक धारा टीम” को बता सकते हैं। आपके साथ किसी प्रकार की ठगी या ब्लैक मेलिंग हो तो आपका न्यूज़पेपर आपके साथ है।
(www marmikdhara.in.) आप हमारे संगठन “पत्रकार प्रेस महासंघ”में भी शिकायत दर्ज सकते हैं।
लेख का समापन करते हुए आपसे कहना चाहता हूं। मित्रों यह जो निराशापूर्ण समय चल रहा है। घबराए नहीं यह कोरोना काल भी अति शीघ्र समाप्त हो जाए। अपने ईश्वर पर विश्वास रखिए। आत्महत्या जैसा गलत कदम ना उठाए। मार्मिक धारा टीम आपके साथ हैं। यदि कोई लीगल नोटिस आता है तो उसका जवाब दे दिया जाता है। और जवाब भी ना दिया जाए। तो कोर्ट की कार्रवाई कभी भी गलत के साथ नहीं होती हमेशा सही के साथ होती है इस बात पर आप विश्वास करें और इस प्रकार के लीगल नोटिस से ना डरे।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)   www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews